Search

 
 
 

वादे पूरे करे सरकार, थैलेसीमिया मरीजों को राहत का इंतजार

थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ितों और उनके परिजनों ने राज्य सरकार से पूर्व में की गई घोषणाओं को जल्द लागू करने की मांग की है. यह अपील रांची जिला स्कूल मैदान में आयोजित बैठक में की गई, जिसमें लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए.
 

Ranchi : थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ितों और उनके परिजनों ने राज्य सरकार से पूर्व में की गई घोषणाओं को जल्द लागू करने की मांग की है. यह अपील रांची जिला स्कूल मैदान में आयोजित बैठक में की गई, जिसमें लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए.

 

बैठक में कहा गया कि 9 दिसंबर 2025 को विधानसभा सत्र के दौरान विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, रक्तदान, बीएमटी, नि:शुल्क दवाइयों और ब्लड बैंक से जुड़ी कई घोषणाएं की थीं. यदि इन्हें लागू कर दिया जाए तो हजारों पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिल सकती है.

 

संगठन के सदस्यों ने कहा कि राज्य में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और उन्हें नियमित इलाज, रक्त और दवाइयों की आवश्यकता होती है. ऐसे में सरकार की योजनाओं का जमीन पर उतरना बेहद जरूरी है. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अप्रैल माह में राज्य के 24 जिलों के करीब 11 हजार पीड़ितों और परिजनों की भागीदारी के साथ रांची में राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

 

इस दौरान रांची के तीन थैलेसीमिया पीड़ित छात्रों रोशन कच्छप, प्रगति प्रकाश और ऋषभ कच्छप का जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाया गया. बैठक में यह भी बताया गया कि पीड़ितों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं. बैठक में नदीम खान, संजय महतो, देवकी देवी, सीमा देवी, सुजाता कुमारी, संजय टोप्पो, संगीता कुमारी, विमला कच्छप, विक्रम दास, सुरेंद्र मुंडा, सीमा कच्छप, मन्नू सिंह, सानिया प्रवीण, रुबी साक्षी सिंह और अन्य लोग उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही