Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विश्वविद्यालय ने जारी किया स्नातक परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर

रांची विश्वविद्यालय ने बी.ए., बी.एससी. और बी.कॉम. (सत्र 2024-28) के लिए संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी इस टेंटेटिव कैलेंडर में सेमेस्टर 2 से लेकर सेमेस्टर 8 तक की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों का उल्लेख किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने बी.ए., बी.एससी. और बी.कॉम. (सत्र 2024-28) के लिए संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी इस टेंटेटिव कैलेंडर में सेमेस्टर 2 से लेकर सेमेस्टर 8 तक की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों का उल्लेख किया गया है.

 

जारी कैलेंडर के अनुसार, विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया मई, सितंबर, दिसंबर, मार्च और जुलाई के अलग-अलग सप्ताहों में निर्धारित की गई है. वहीं, विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की तिथियां भी अलग से तय की गई हैं.

 

विश्वविद्यालय ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार आयोजित की जाएंगी. सेमेस्टर थ्योरी परीक्षाएं जून, अक्टूबर, जनवरी, अप्रैल, अगस्त, दिसंबर और मई के विभिन्न सप्ताहों में प्रस्तावित हैं.

 

प्रैक्टिकल, वाइवा और वोकेशनल परीक्षाएं थ्योरी परीक्षा समाप्त होने के 7 से 10 दिनों के भीतर संबंधित कॉलेजों के प्राचार्य या निदेशक द्वारा आयोजित की जाएंगी.

 

परिणाम प्रकाशन को लेकर भी विश्वविद्यालय ने संभावित समयसीमा तय की है. इसके अनुसार, सेमेस्टर 2 का रिजल्ट अगस्त 2026 के दूसरे सप्ताह में, सेमेस्टर 3 का नवंबर 2026 के चौथे सप्ताह में, सेमेस्टर 4 का फरवरी 2027 के चौथे सप्ताह में, सेमेस्टर 5 का जून 2027 के तीसरे सप्ताह में, सेमेस्टर 6 का अक्टूबर 2027 के तीसरे सप्ताह में, सेमेस्टर 7 का फरवरी 2028 के दूसरे सप्ताह में तथा सेमेस्टर 8 का जुलाई 2028 के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है.

 

 विश्वविद्यालय द्वारा इस कैलेंडर को अनुमोदित किया गया है. हालांकि, विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह कैलेंडर संभावित है और आवश्यकता पड़ने पर इसमें बदलाव किया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही