Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 15 को ‘शिक्षा महोत्सव’, छात्रों को मिलेगा करियर व रोजगार का सही मार्गदर्शन

12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद अपने भविष्य को लेकर असमंजस में रहने वाले लाखों छात्रों के लिए रांची में 15 अप्रैल को ‘शिक्षा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम होटल रेडिसन में सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगा. इसका उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को सही करियर विकल्प, उपयुक्त कोर्स और आधुनिक स्किल्स के बारे में जागरूक करना है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद अपने भविष्य को लेकर असमंजस में रहने वाले लाखों छात्रों के लिए रांची में 15 अप्रैल को ‘शिक्षा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम होटल रेडिसन में सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगा. इसका उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को सही करियर विकल्प, उपयुक्त कोर्स और आधुनिक स्किल्स के बारे में जागरूक करना है.

 

कार्यक्रम में देश के 18 से 20 राज्यों की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज के करियर एक्सपर्ट्स शामिल होंगे, जो छात्रों की वन-टू-वन काउंसलिंग कर उनके सवालों के जवाब देंगे. आयोजन समिति के अनुसार, इस महोत्सव में छात्रों को केवल ‘जॉब सीकर’ नहीं बल्कि ‘जॉब क्रिएटर’ यानी उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

 

आयोजकों ने बताया कि बदलते समय में पारंपरिक कोर्सेज के साथ-साथ इंडस्ट्री की मांग के अनुसार स्किल्स सीखना बेहद जरूरी है. छात्रों को BBA, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्मेसी जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपने करियर को बेहतर दिशा दे सकें.

 

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए भी इस महोत्सव में विशेष व्यवस्था की गई है. उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न स्कॉलरशिप और फीस माफी (Fee Waiver) योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनकी पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण बाधित न हो.

 

जो छात्र या अभिभावक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे ‘शिक्षा महोत्सव’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं और विशेषज्ञों से ऑनलाइन मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं.

 

आयोजकों के अनुसार, पिछले वर्ष रांची में आयोजित महोत्सव में 900 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था और इस वर्ष यह संख्या दोगुनी होने की संभावना है. संस्था ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को सही दिशा दें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही