Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोटका: जलमीनार का 3 पिलर जर्जर, अनहोनी को दे रहा निमंत्रण

बीते 30 सालों से पोटका प्रखंड कार्यालय के समक्ष खड़ा 5 हजार गैलन क्षमता का पानी टंकी के तीन पिलर में दरार आ गई है. जिसके बाद से अनहोनी की आशंका बढ़ गई है. ग्रामीणों में भय व्याप्त है कि किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है. इधर गांव के ही पूर्व शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता राज कुमार गुप्ता ने प्रशासन से जल मीनार के जीर्णोद्धार की मांग की है ताकि हादसे को टाला जा सके.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: बीते 30 सालों से पोटका प्रखंड कार्यालय के समक्ष खड़ा 5 हजार गैलन क्षमता का पानी टंकी के तीन पिलर में दरार आ गई है. जिसके बाद से अनहोनी की आशंका बढ़ गई है. ग्रामीणों में भय व्याप्त है कि किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है. इधर गांव के ही पूर्व शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता राज कुमार गुप्ता ने प्रशासन से जल मीनार के जीर्णोद्धार की मांग की है ताकि हादसे को टाला जा सके. 


यहां बताते चले कि पोटका के करीब 5 हजार घरों में इसी जर्जर जल मीनार से पानी की आपूर्ति की जाती है. जिसके तीन पिलर में बीते एक साल से दरार आ गई है. जो किसी हादसे का संकेत दे रहा है.

 

टंकी में भरी जाती आधी पानी

संभावित अनहोनी को रोकने के लिए इस वर्षों पुरानी जलमीनार में आधी टंकी ही पानी भरी जाती है. ताकि जल मीनार के पिलर पर कम दवाब बने. फिलहाल अस्थायी व्यवस्था से पानी की आपूर्ति की जा रही है. स्थानीय निवासी प्रशासन को कई बार इस मामले से अवगत करा चुके है. लेकिन प्रशासनिक अमले की अनदेखी से अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही