Search

 
 
 

लातेहार: ईंट को भिगाने वाले गड्ढे में डूबकर किशोरी की मौत

जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के बनवार ग्राम में एक गड्ढे में डूबने से 15 वर्षीय किशोरी की  से मौत हो गई. बताया गया कि ये गड्ढा ईंट को भिगाने के लिए के लिए किया गया था. मृतका की पहचान खुशबू कुमारी (पिता निर्मल गंझू) के रूप में हुई.
 

Latehar: जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के बनवार ग्राम में एक गड्ढे में डूबने से 15 वर्षीय किशोरी की  से मौत हो गई. बताया गया कि ये गड्ढा ईंट को भिगाने के लिए के लिए किया गया था. मृतका की पहचान खुशबू कुमारी (पिता निर्मल गंझू) के रूप में हुई. 


जानकारी के अनुसार गांव के समीप स्थित एक ईंट भट्ठे के पास पानी पटाने के लिए गड्ढा बनाया गया था. अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गड्ढे के गहरे पानी में डूब गई. घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने उसे बाहर निकाला और तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया.

 


 
यहां जांच के दौरान चिकित्सक डॉ अशोक कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही