Search

 
 
 

जसीडीह स्टेशन पर अवैध वसूली और जाम से बढ़ी परेशानी, चैंबर ने SP को सौंपा सुझाव पत्र

देवघर जिले में कानून व्यवस्था और यातायात की समस्याओं को लेकर संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पुलिस प्रशासन को सुझाव पत्र सौंपा है. पत्र के माध्यम से एसपी सौरव से कई गंभीर मामलों पर ध्यान देने और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है.
 

Deoghar: देवघर जिले में कानून व्यवस्था और यातायात की समस्याओं को लेकर संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पुलिस प्रशासन को सुझाव पत्र सौंपा है. पत्र के माध्यम से एसपी सौरव से कई गंभीर मामलों पर ध्यान देने और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है. 


चैंबर के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर में पिक एंड ड्रॉप के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. नो पार्किंग क्षेत्र में भी वाहनों से 30 से 40 रुपए तक वसूले जा रहे हैं. साथ ही ऑटो और ई-रिक्शा के अव्यवस्थित परिचालन के कारण मुख्य प्रवेश द्वार पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है और कई बार ट्रेन भी छूट जा रही है. 

 


पत्र में जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस आउट पोस्ट स्थापित करने की मांग भी की गई है, ताकि असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण किया जा सके और व्यापारियों को सुरक्षित माहौल मिल सके. चैंबर ने साइबर अपराध को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है. बताया गया कि साइबर ठगी के पैसे से स्थानीय बाजार में खरीदारी की जा रही है, जिससे व्यापारियों के बैंक खाते फ्रीज हो रहे हैं और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. 


इस समस्या के समाधान के लिए सुरक्षित डिजिटल भुगतान को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है. इसके अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात सिग्नल लगाने, शांति समिति के पुनर्गठन, हेलमेट जांच में पारदर्शिता लाने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जांच के बजाय एंट्री प्वाइंट पर अभियान चलाने का सुझाव दिया गया है. 


चैंबर ने क्लब ग्राउंड और केकेएन स्टेडियम के आसपास बसे झुग्गी बस्तियों के पुनर्वास की भी मांग उठाई है, ताकि अव्यवस्था कम हो और वहां रह रहे परिवारों को बेहतर जीवन मिल सके. पुलिस प्रशासन से इन सभी बिंदुओं पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही