Bokaro News: नेता प्रतिपक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एक दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के एमएमडीआर कानून के पक्ष में अपनी बातें रखी.
उन्होंने कहा कि यह कानून सिर्फ झारखंड के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के हित में है. मेजर मिनरल्स पर मनमाने तरीके से टैक्स लगाए जाने के कारण उत्पादन प्रभावित होता है और कोयला व आयरन का रेट बढ़ जाता है.
इसे भी पढ़ें:
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कीमत बढ़ने के कारण दूसरे प्रदेशों से कोयला और खनिज खरीदने की स्थिति बनती है, जिसका सीधा असर झारखंड के राजस्व और रोजगार पर पड़ता है. आज क्या कारण है कि ओड़िशा को टैक्स के रूप में अधिक राशि मिल रही है और झारखंड को कम क्योंकि झारखंड में प्रोडक्शन काम हो गया है.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश के लिए समान कानून बनाकर उत्पादन, रोजगार और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह संशोधन किया है. उनके मुताबिक यह बिल झारखंड के लिए भी प्राणवायु का काम करेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

