Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिका-ईरान सीजफायर : कांग्रेस ने पाकिस्तान की भूमिका पर चिंता जताई, मोदी Compromised पीएम

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भारत इस पूरे मंच से गायब रहा है. उन्होंने कहा कि इसे एक मामूली घटना मानकर नजरअंदाज करना हमारी मूर्खता होगी.  यह कोई छोटी-मोटी बात नहीं है. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भारत सदियों से दुनिया की नैतिक धुरी रहा है, लेकिन आज अलग-थलग है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर पर कांग्रेस ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा विश्व दो सप्ताह के इस  युद्धविराम का स्वागत करता है, कहा कि इस दुनिया को युद्ध नहीं, शांति चाहिए.

 

 

 

कांग्रेस की सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात के लिए चिंता जताई कि ईरान-अमेरिका के बीच युद्धविराम कराने में पाकिस्तान की सक्रिय भूमिका निभाई. कहा कि आतंक को पनाह देने वाला एक देश जो आर्थिक रूप से दिवालिया होने की कगार पर है, आज global politics का प्रमुख खिलाड़ी बन गया है.

 

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भारत इस पूरे मंच से गायब रहा है. उन्होंने कहा कि इसे एक मामूली घटना मानकर नजरअंदाज करना हमारी मूर्खता होगी.  यह कोई छोटी-मोटी बात नहीं है. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भारत सदियों से दुनिया की नैतिक धुरी रहा है, लेकिन आज अलग-थलग है.  

 

हमने विश्व मंच पर जो रणनीतिक जगह छोड़ी, उस पर पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया है. युद्ध के समय भारत खुलेआम इजरायल और अमेरिका के साथ खड़ा रहा. हमारी सरकार(मोदी) ने इतनी नैतिक हिम्मत भी नहीं दिखाई कि अमेरिकी राष्ट्रपति के ईरान को परमाणु बम से उड़ा देने की धमकी की निंदा कर सकें.  

 

एक ऐतिहासिक मोड़ पर भारत ने इतिहास के गलत तरफ खड़े होने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि भारत ने एक Compromised प्रधानमंत्री की वजह से भारी कीमत चुकाई है.जब दुनिया को हमारे साहस और न्याय की जरूरत थी, तब प्रधानमंत्री मोदी ने कायरता चुनी. इतिहास नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगा 


   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही