Search

 
 
 

अमेरिकी रक्षामंत्री ने कहा, ट्रंप ने इतिहास रच दिया, 10 प्रतिशत से भी कम ताकत यूज की, ईरान ने सीजफायर की भीख मांगी

हेगसेथ ने कहा कि इस पूरे अभियान में अमेरिका ने अपनी सैन्य ताकत का 10 प्रतिशत से भी कम इस्तेमाल किया, दावा किया कि मंगलवार रात अमेरिका ने 800 से अधिक हवाई हमले कर ईरान के मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह बर्बाद कर दिया . ईरान की कई फैक्ट्रियां जमीन में मिला दी गयी हैं.  उनका मिसाइल पोग्राम ठप पड़ चुका है.
 

Washington : अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ((पेंटागन चीफ) ने सीजफायर के बाद बयान देते हुए अमेरिका के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को ईरान पर  निर्णायक सैन्य जीत करार दिया है. पीट हेगसेथ के अनुसार अमेरिका के भारी दबाव के बीच ईरान ने सीजफायर के लिए भीख मांगी.

 

 

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इतिहास रच दिया है. ईरान के नये शासन ने यह बात समझ ली थी कि  समझौता करना उस भयानक अंजाम से कहीं बेहतर होगा, जो उनका होनेवाला था.

 

हेगसेथ ने कहा कि इस पूरे अभियान में अमेरिका ने अपनी सैन्य ताकत का 10 प्रतिशत से भी कम इस्तेमाल किया, दावा किया कि मंगलवार रात अमेरिका ने 800 से अधिक हवाई हमले कर ईरान के मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह बर्बाद कर दिया . ईरान की कई फैक्ट्रियां जमीन में मिला दी गयी हैं.  उनका मिसाइल पोग्राम ठप पड़ चुका है. 


 
हेगसेथ ने तंज कसते हुए कहा,  ईरान ने USS अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर सैकड़ों रॉकेट और  ड्रोन दागे. लेकिन उनके ड्रोन और रॉकेट कभी भी अब्राहम लिंकन के नजदीक भी नहीं पहुंच पाये.  सभी को मीलों दूर बीच रास्ते में ही मार गिराया गया. पीट हेगसेथ ने कहा, ईरान को बड़ी सैन्य हार का सामना करना पड़ा है. हमने वह हासिल किया जो हम चाहते थे. हमने ईरान का मिसाइल कार्यक्रम पूरी तरह नष्ट कर दिया है 

 

अमेरिकी रक्षामंत्री ने अमेरिका-इजरायल की सफलता गिनाते हुए ईरान के  कई सर्वोच्च नेता, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव, सलाहकार मारे गये हैं. कहाकि ईरान के रक्षा मंत्री,  IRGC  कमांडर, सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ कमांडर सहित खुफिया मंत्री मारे गये हैंयूएस रक्षामंत्री ने कहा कि  उनके पास सीजफायर के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही