Search

 
 
 

अमेरिका ने भारतीय छात्रों को चेताया, कानून तोड़ेंगे तो स्टूडेंट वीजा रद्द करेंगे,  देश से निकाल देंगे

आज बुधवार को अमेरिका द्वारा वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों को चेतावनी दिये जाने की खबर है. भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि अमेरिकी कानूनों को तोड़ने से स्टूडेंट वीजा रद्द किया जा सकता है. आपको देश से भी निकाला जा सकता है.
 

New Delhi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने फैसलों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उठा कर अमेरिका ले आने के बाद उन्होंने ग्रीनलैंड को हथियाने की बात कही, जिससे नाटो देश चिंतित है.

 

 
हम अभी भारत के संदर्भ में बात कर रहे हैं. अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया. H-1B की फीस में भारी भरकम बढ़ोतरी कर दी.


जान लें कि H-1B वीज़ा  अमेरिकी गैर-आप्रवासी वीज़ा है जो अमेरिकी कंपनियों को आईटी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, विज्ञान और अन्य विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में विशिष्ट व्यवसायों के लिए विदेशी पेशेवरों को अस्थायी रूप से नियुक्त करने की अनुमति देता है.  


आज बुधवार को अमेरिका द्वारा वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों को चेतावनी दिये जाने की खबर है. भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि अमेरिकी कानूनों को तोड़ने से स्टूडेंट वीजा रद्द किया जा सकता है. आपको देश से भी निकाला जा सकता है. 


इस संबंध में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अमेरिकी कानून तोड़ने पर आपको गिरफ्तार किया जा सकता है. आपका वीजा रद्द किया जा सकता है.  आपको देश से निकाला जा सकता है.  आप भविष्य में अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य करार दिये जा सकते हैं.


दूतावास ने लिखा,  नियमों का पालन करें और अपनी यात्रा को खतरे में न डालें. अमेरिकी वीजा एक सुविधा है, अधिकार नहीं. अमेरिकी दूतावास ने पिछले दिनों अमेरिका जाने वाले अवैध अप्रवासियों को चेतावनी दी थी. कहा था कि   इमिग्रेशन कानूनों का उल्लंघन करने पर क्रिमिनल सजा का प्रवधान है.  

 
 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही