Search

जोर पकड़ते आंदोलन के बीच CM हेमंत ने कहा- सीना चीर कर नहीं दिखा सकता, पर युवाओं के साथ न्याय होगा

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. हम सीना चीर कर तो नहीं दिखा सकते, लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि युवाओं के साथ न्याय होगा. उन्होंने नेमरा में मीडिया से बात करते हुए यह कहा. उनका यह बयान तब आया है, जब झारखंड में युवाओं का आंदोलन जोर पकड़ रहा है.
 
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के प्रति संवेदनशील है. सरकार उनकी समस्या से अवगत है. सरकार समस्या को ठीक करने में लगी है. हम जिस समस्या के पीछे पड़ते हैं, उसे ठीक करके ही दम लेते हैं. उन्हें सीआईडी की रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई जरूर होगी. 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने भी यह बयान दिया है कि मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर गंभीर हैं और हर स्थिति पर नजर रख रहे हैं. जल्द ही इस पर फैसला सामने आयेगा.

गौरतलब है कि मंगलवार को अखबारों में भी सूत्रों के हवाले से खबरें आयी कि सरकार आंदोलनकारी छात्रों से बात करने को तैयार है. जल्द ही मंत्री के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया जाएगा. हालांकि मंगलवार की शाम तक इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही