Search

 
 
 

नये साल के जश्न के बीच स्विटजरलैंड के एक बार में जोरदार धमाका, आग लगी, 40 की मौत,  100 झुलसे

स्विट्जरलैंड पुलिस ने न्यू ईयर पर स्विस बार में हुई घटना में 40 लोगों की मौत हो जाने की बात कही है.  100 से ज्यादा लोग झुलस गये हैं. पुलिस ने इसके पीछे कोई हमला या आतंकी साजिश की बात से इनकार किया है.
 

Lagatar Desk : स्विटजरलैंड में नये साल का जश्न मातम में बदल गया. यहां क्रैंस मोंटाना शहर के ले कॉन्स्टेलेशन  बार में गुरुवार अहले सुबह जोरदार ब्लास्ट हुआ . जिसमें कई लोगों की मौत होने की खबर है. ब्लास्ट होते ही चारों तरफ आग फैल गयी.

कई लोग आग से झुलस गये. आग लगने की घटना के बाद रेस्क्यू टीम वहीं पहुंची और बार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. झुलस गये लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. 

 

स्विट्जरलैंड पुलिस ने न्यू ईयर पर स्विस बार में हुई घटना में 40 लोगों की मौत हो जाने की बात कही है.  100 से ज्यादा लोग झुलस गये हैं. पुलिस ने इसके पीछे कोई हमला या आतंकी साजिश की बात से इनकार किया है.

 

स्विस अधिकारियों ने इस घटना को आग लगने की घटना माना है. विस्फोट के समय बार में 150 से ज्यादा लोग मौजूद थे. विस्फोट बार के बेसमेंट में हुआ था . पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विस्फोट का कारण क्या था.

 

बार में चल रही थी नये साल की पार्टी

जानकारी के अनुसार नये साल के मौके पर बार में पार्टी चल रही थी. यह बार पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. ऐसे में नए साल बार यहां काफी भीड़ थी. इसी बीच नए साल के जश्न के दौरान बार में जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बाद रिजॉर्ट में आग लग गई.  घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही