Search

 
 
 

जंतर-मंतर पर हंगामे के बीच कविता कौशिक का वीडियो वायरल, बोलीं - देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना

सोमवार सुबह दिल्ली के जंतर-मंतर पर माहौल तनावपूर्ण हो गया. बड़ी संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी वहां जुटे थे.
 

Lagatar Desk: सोमवार सुबह दिल्ली के जंतर-मंतर पर माहौल तनावपूर्ण हो गया. बड़ी संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी वहां जुटे थे. इसी दौरान पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए कार्रवाई की. इस बीच टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

वीडियो में कविता कौशिक ने दिल्ली पुलिस से भावुक अपील करते हुए कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग न किया जाए. उन्होंने कहा -दिल्ली पुलिस, आपके भी परिवार होंगे. ये बच्चे अपने भविष्य और अच्छी शिक्षा के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. चाहे कुछ भी हो, देश के बच्चों और नागरिकों पर हाथ मत उठाइए.

 

 

सोमवार को संसद के मानसून सत्र का पहला दिन है. इसी दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च का ऐलान किया था. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी. पुलिस का कहना है कि इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है और बिना अनुमति प्रदर्शन की इजाजत नहीं है.

 

यह प्रदर्शन नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन का हिस्सा है. प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.इस आंदोलन के तहत चल रही भूख हड़ताल सोमवार को 23वें दिन में पहुंच गई. शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक और CJP अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने इस अनशन की शुरुआत की थी. इससे पहले पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई थी. आंदोलन में कई छात्र और अन्य प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही