Search

 
 
 

हंगामे के बीच शाहिद कपूर ने ‘ओ रोमियो’ इवेंट पर छोड़ा स्टेज, वीडियो वायरल

शाहिद कपूर -तृप्ति डिमरी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशन में जुटे हैं. शुक्रवार को दोनों कलाकार फिल्म के नए गाने ‘पान की दुकान’ के लॉन्च इवेंट में पहुंचे, लेकिन फैंस की भारी भीड़ के कारण शाहिद कपूर को स्टेज छोड़कर जाना पड़ा.
 

Lagatar  desk : शाहिद कपूर -तृप्ति डिमरी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशन में जुटे हैं. शुक्रवार को दोनों कलाकार फिल्म के नए गाने ‘पान की दुकान’ के लॉन्च इवेंट में पहुंचे, लेकिन फैंस की भारी भीड़ के कारण शाहिद कपूर को स्टेज छोड़कर जाना पड़ा.

 

 

फैंस की भीड़ ने बनाया हंगामा

लॉन्च इवेंट में मीडिया और फैंस की अच्छी खासी संख्या मौजूद थी. बातचीत और डांस के दौरान शाहिद ने कुछ फैंस को स्टेज पर बुलाया. लेकिन बुलाए गए फैंस के अलावा और भी लोग स्टेज पर आ गए, जिससे शाहिद को भीड़ ने घेर लिया और हालात बिगड़ गए.

 

सिक्योरिटी को दखल देना पड़ा

भीड़ को काबू में करने के लिए सिक्योरिटी स्टेज पर आई और शाहिद को अस्थायी रूप से स्टेज छोड़ना पड़ा. कुछ देर बाद जैसे ही हालात सामान्य हुए, शाहिद वापस स्टेज पर लौटे और अपने गाने पर डांस किया. इवेंट खत्म होने पर उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा -आप लोगों का शुक्रिया, आप लोग कमाल के हैं.

 

कब रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’?

‘ओ रोमियो’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. इसके अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही