Search

 
 
 

नेपाल तबाही के बीच एक घर वायरल, सोनू सूद ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Lagatar  Desk : नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच एक ऐसा घर भी सामने आया है, जो आसपास की तबाही के बावजूद अब भी मजबूती से खड़ा है. सोनू सूद ने इस घर और उसमें रहने वाले लोगों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar  Desk : नेपाल इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहा है. बाढ़ की वजह से कई लोगों की जान चली गई, जबकि बड़ी संख्या में घर तबाह हो गई. इसी बीच सोशल मीडिया पर नेपाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाढ़ के पानी में आसपास के कई घर बह जाने के बावजूद एक घर मजबूती से खड़ा नजर आया.


अब इसी बीच बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक्टर सोनू सूद नेपाल पहुंचे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर उस घर की तस्वीरें शेयर की हैं. सोनू सूद ने कहा कि वह बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े रहना चाहते हैं और उनकी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे.

 

 

वायरल हो रहे घर की तस्वीरें की शेयर

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच एक ऐसा घर भी सामने आया है, जो आसपास की तबाही के बावजूद अब भी मजबूती से खड़ा है. सोनू सूद ने इस घर और उसमें रहने वाले लोगों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

 

एक्टर ने कहा कि वह बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े रहना चाहते हैं. उन्होंने कहा, हम बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों से मिलने आए हैं. हम जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहना चाहते हैं और उनकी जिंदगी को फिर पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे.

 

उन्होंने आगे बताया कि उनकी टीम बड़ी संख्या में कंबल और खाने-पीने का सामान लेकर पहुंची है. साथ ही, भारत से भी जरूरत के मुताबिक राहत सामग्री भेजने की कोशिश की जा रही है.सोनू सूद ने कहा कि उनकी टीम लगातार प्रभावित लोगों की जरूरतों का आकलन कर रही है, ताकि उन्हें जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा सके. राहत अभियान के तहत आने वाले महीनों में भी लोगों की सहायता जारी रखने की बात कही गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही