Search

 
 
 

IPL के बीच फिर सुनाई दी, श्रीसंत-हरभजन थप्पड़ कांड की गूंज

IPL  इतिहास का चर्चित थप्पड़ कांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया है. दोनों खिलाड़ी एक बार फिर इस विवाद के बाद आमने-सामने गए हैं.
 

Lagatar Desk: IPL  इतिहास का चर्चित थप्पड़ कांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया है. दोनों खिलाड़ी एक बार फिर इस विवाद के बाद आमने-सामने गए हैं.

 

पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने थप्पड़ कांड विवाद पर आधारित एक टीवी विज्ञापन से मोटी कमाई की. उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी भज्जी के बारे में किसी इंटरव्यू में चर्चा नहीं की, लेकिन पहली बार बोल रहा हूं. श्रीसंत ने दावा किया कि भज्जी ने इस पर एक विज्ञापन बनाया और करीब 80 लाख से एक करोड़ रुपये कमाए. 

 

श्रीसंत तब ज्यादा भड़क गए, जब भज्जी कॉल करके कहा कि मैं इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करूं, लेकिन मैंने साफ मना कर दिया. श्रीसंत ने साफ किया कि उन्होंने 2008 में हुई घटना को माफ जरूर किया है, लेकिन उसे भुलाया नहीं है. साथ ही कहा कि, मेरा उस इंसान के साथ कोई रिश्ता नहीं है.

 

बता दें, 2008 में IPL के पहले ही सीजन में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद थप्पड़ कांड हुआ था. उस मैच में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को हराया था. इस मैच के बाद जब श्रीसंत हरभजन से मिलने गए तो हार के कारण गुस्से में तमतमाए हरभजन ने उन्हें थप्पड़ माड़ दिया था. इस कांड के बाद हरभजन को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही