Search

 
 
 

गढ़वा में सियासी टकराव तेज: विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर केस दर्ज

जिले की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है. भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. यह शिकायत पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर की ओर से दर्ज कराई गई है.
 

Garhwa : जिले की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है. भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. यह शिकायत पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर की ओर से दर्ज कराई गई है.

 

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले विधायक तिवारी ने एक यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसी बयान को आधार बनाते हुए पूर्व मंत्री ने लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी.

 

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वायरल इंटरव्यू और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है. मामले को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही