Search

 
 
 

गिरिडीह: अस्मिता सिटी लीग का डीसी ने किया उद्घाट

जिला प्रशासन के तत्वावधान में 25 -26 अप्रैल को आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का भव्य आगाज किया गया.
 

Giridih: जिला प्रशासन के तत्वावधान में 25 -26 अप्रैल को आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का भव्य आगाज किया गया. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना था.जिसका शुभारंभ उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया. 

 

Uploaded Image

 

उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है, जो जीवन में सफलता के लिए जरूरी है. उन्होंने निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने का आह्वान किया. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

 

ताइक्वांडो व बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में हुईं, जबकि एथलेटिक्स व कबड्डी गिरिडीह स्टेडियम में. विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं ने उत्साह से भाग लिया. कबड्डी फाइनल में UMS Mangluskar बनाम Yuva Kabaddi Academy (अंडर-14), Saraswati Sishu Vidya Mandir बनाम Carmel School (अंडर-17) तथा Indra the Fighter बनाम EMRS Paliganj (सीनियर) दूसरे दिन खेले जाएंगे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही