Search

 
 
 

धुरंधर 2 की सफलता के बीच राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, बॉलीवुड पर कसा तंज

रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की रिलीज के बाद से ही इसकी कमाई रफ्तार पकड़ चुकी है और दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
 

Lagatar desk :  रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की रिलीज के बाद से ही इसकी कमाई रफ्तार पकड़ चुकी है और दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है. वहीं, फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है. ने किया है.

 

सोशल मीडिया पर छाया फिल्म का क्रेज

‘धुरंधर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है. दर्शक फिल्म की कहानी, एक्शन और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, फिल्म की इस सफलता पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है.

 

राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान

इसी बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड पर तीखा निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि -आदित्य धर ने बॉलीवुड की नाक के नीचे बम फोड़ दिया है, लेकिन इंडस्ट्री इस पर चुप्पी साधे हुए है. ‘धुरंधर 2’ का असर इतना बड़ा है कि बॉलीवुड इसे पचा नहीं पा रहा.उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि इंडस्ट्री के लोग फिल्म को नजरअंदाज कर रहे हैं और कुछ इसे प्रोपेगेंडा बताने की कोशिश कर रहे हैं.

 

बॉलीवुड को दी चेतावनी

राम गोपाल वर्मा ने यह भी कहा कि -धुरंधर 2 की सफलता के आगे बॉलीवुड मानो पैरालाइज हो गया है. अगर इंडस्ट्री ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, तो आने वाली फिल्मों का हाल रिलीज से पहले ही खराब हो सकता है.जहां एक ओर ‘धुरंधर 2’ दर्शकों के बीच सुपरहिट साबित हो रही है, वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्री के भीतर इसकी सफलता को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही