Search

 
 
 

हनुमान जयंती पर आएगा रामायण का फर्स्ट लुक,रणबीर कपूर ने बताया भगवान राम की नई डेफिनेशन

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
 

Lagatar desk : रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खास बात यह है कि 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म से भगवान राम का फर्स्ट लुक रिवील किया जाएगा.इस बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भगवान राम की नई डेफिनेशन बताते नजर आ रहे हैं.

 

 

हाल ही में रणबीर कपूर, नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा लॉस एंजिल्स में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुए. यहां आइमैक्स  स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म की एक झलक दिखाई गई, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.

 

 

 

इवेंट के दौरान हुए सवाल-जवाब के दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम के व्यक्तित्व पर अपनी राय रखते हुए कहा कि राम सदियों से दुनिया भर के लोगों के मार्गदर्शक रहे हैं. वे करुणा, साहस, धर्म और क्षमा के प्रतीक हैं. उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम का अर्थ बताते हुए कहा कि इसका मतलब आदर्श पुरुष होता है.रणबीर की इस सोच ने न सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशी दर्शकों को भी प्रभावित किया है, और उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

 

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा-पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर और दूसरा 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही