Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमित अग्रवाल को 7 दिनों तक देना होगा ED के सवालों के जवाब, कोर्ट ने दी रिमांड की मंजूरी

Ranchi: कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल को ईडी ने कड़ी सुरक्षा के बीच ED कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया. अमित अग्रवाल को शुक्रवार को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है. कोर्ट में प्रस्तुत करने से पहले ED ने अमित अग्रवाल की मेडिकल जांच करायी. इसे पढ़ें-350">https://lagatar.in/6-pakistani-nationals-arrested-with-heroin-worth-350-crores/">350

करोड़ के हेरोइन के साथ 6 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

7 दिनों तक होगी पूछताछ 

अमित अग्रवाल की पेशी के बाद ED के अधिवक्ता ने पीएमएलए की विशेष अदालत से उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत मांगी. ED के विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने अदालत से आग्रह किया कि अमित अग्रवाल से पूछताछ के लिए 14 दिनों की रिमांड की मंजूरी दी जाये, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 7 दिनों की रिमांड की मंजूरी दी. अब ED अमित अग्रवाल से अगले 7 दिनों तक पूछताछ करेगी. इसे भी पढ़ें-शहनाज">https://lagatar.in/shehnaz-gills-father-received-a-threat-called-and-said-will-enter-the-house-before-diwali-and-kill-her/">शहनाज

गिल के पिता को मिली धमकी, कॉल करके कहा-दिवाली से पहले घर में घुसकर मार देंगे

मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी

बता दें कि व्यवसायी अमित अग्रवाल की शिकायत पर कोलकाता पुलिस ने 31 जुलाई को झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था. मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच चल रही है. ईडी की टीम ने शुक्रवार को कोलकाता के साल्टलेक स्थित आवास से व्यवसायी अमित अग्रवाल को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन्हें रांची लाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही