Search

 
 
 

शहनाज गिल के पिता को मिली धमकी, कॉल करके कहा-दिवाली से पहले घर में घुसकर मार देंगे

 
LagatarDesk : एक्ट्रेस और पंजाबी सिंगर शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख को जान से मारने की धमकी मिली है. संतोख सिंह सुख अमृतसर से ब्यास जाते समय जंडियाला गुरु इलाके के एक ढाबे पर रुके थे. तब उन्हें विदेशी नंबर से कॉल आया. अपराधियों ने शहनाज गिल के पिता को फोन करके पहले गाली-गलौज की. फिर उन्हें दिवाली से पहले घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी. (पढ़ें, असम">https://lagatar.in/cm-saikia-had-hit-us-a-lot-in-assam-amit-shah/">असम

में सीएम सैकिया ने हमें बहुत मारा था : अमित शाह)

शहनाज गिल ने इस मामले पर नहीं की है कोई टिप्पणी

संतोख सिंह सुख ने मामले की शिकायत अमृतसर देहाती पुलिस में कर दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शहनाज के पिता को सुरक्षा भी दे दी गयी है. अज्ञात अपराधियों ने जिस नंबर से कॉल किया था, अभी तक उस नंबर का पता नहीं चल सका है. शहनाज गिल ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है. पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद अब शहनाज गिल के पिता को धमकी भरे कॉल की खबर से उनके फैंस सदमे में हैं. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-petrol-massacre-2-villagers-blocked-the-road-with-the-dead-body/">दुमका

: पेट्रोल हत्याकांड 2- शव के साथ ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

संतोख सिंह को पहले भी मारने की कोशिश की गयी थी

बता दें कि शहनाज गिल के पिता के साथ यह पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी संतोख सिंह सुख को मारने की कोशिश की गयी थी. 25 दिसंबर 2021 को दो अज्ञात अपराधियों ने संतोख सिंह सुख पर हमला किया था. पुलिस के मुताबिक, हमलावर अमृतसर के रहने वाले थे. संतोख ने कहा था कि दो बाइक सवार उनकी कार के पास पहुंचे और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. चार शॉट जाहिर तौर पर उनकी कार को लगे और जब संतोख के बंदूकधारियों ने उन्हें बचाने के लिए दौड़ लगाई, तो हमलावर जल्दी से भाग गये.

सलमान खान की फिल्म से शहनाज करेंगी डेब्यू

शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो सलमान खान की ‘कभी ईद कभी दीवाली’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. जिसे अब ‘किसी का भाई किसी की जान’ के नाम से जाना जा रहा है. फिल्म इसी साल दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. इसे भी पढ़ें : लातेहारः">https://lagatar.in/latehar-gang-rape-of-a-girl-who-went-to-see-the-orchestra/">लातेहारः

आर्केस्ट्रा देखने गई लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही