Search

 
 
 

अमित शाह ममता बनर्जी पर हुए हमलावर, कहा, बांग्लादेशी घुसपैठियों से राज्य को भर दिया

आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर और ममता, एक ही हैं. कहा कि  ममता बनर्जी ने हुमायूं कबीर को पार्टी से निकालकर बाबरी मस्जिद बनवाने की साज़िश रची है, ताकि हिंदू नाराज़ न हों.
 
  • अमित साह ने मथुरापुर से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करते हुए यात्रा को हरी झंडी दिखाई.
  • अमित साह ने कहा, टीएमसी को घुसपैठियों में अपना वोट बैंक दिख रहा है
  • अमित साह ने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर और ममता, एक ही हैं
  • ममता दीदी, आपके बंगाल में बाबरी मस्जिद फिर से बन रही है

 Kolkata : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सोमवार को पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना स्थित मथुरापुर से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करते हुए यात्रा को हरी झंडी दिखाई.  इसके बाद आयोजित जनसभा में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर हमलावर होते हुए कहा, बंगाल को बांग्लादेशी घुसपैठियों से भर दिया गया है, क्योंकि टीएमसी को उसमें अपना वोट बैंक दिख रहा है. 

 

 

अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे पर कहा कि वर्तमान समय में मतदाता सूची से केवल घुसपैठियों के नाम हटाये जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा के सत्ता में आने के बाद घुसपैठियों के राज्य से बाहर निकाला जायेगा.

 

साथ ही अमित शाह ने बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर 45 दिन के अंदर सातवां वेतन आयोग ( 7th Pay Commission ) लागू करने का वादा किया.  

 

शाह ने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण के अलावा  दीदी (ममता बनर्जी) कुछ नहीं करतीं. अमित शाह ने तंज कसा कि ममता को अब मंदिर बनाने की सूझ रही है. ममता दीदी, हमने राम मंदिर बनाया है... हमने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल कॉरिडोर बनाया.

 

अमित शाह ने कहा, आपने उस समय कुछ नहीं किया. अब, आप मंदिर बनाना चाहती हैं, लेकिन अब बंगाल के लोग आपके झांसे में नहीं आयेंगे. अमित शाह ने कहा, मंदिर बनाने का मकसद जो भी हो, मैं इसका स्वागत करता हूं,  

 

इस क्रम में अमित शाह ने कहा, ममता दीदी, आपके बंगाल में बाबरी मस्जिद फिर से बन रही है. पूछा कि इसकी ज़िम्मेदारी किसकी है? जनसभा में आये लोगों से पूछा, क्या बाबरी मस्जिद फिर से बननी चाहिए?

 

आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर और ममता, एक ही हैं. कहा कि  ममता बनर्जी ने हुमायूं कबीर को पार्टी से निकालकर बाबरी मस्जिद बनवाने की साज़िश रची है, ताकि हिंदू नाराज न हों.

 

ममता दीदी, आप चिंता न करें, इस राज्य के हिंदू और मुसलमान दोनों आपको जानते हैं. अमित शाह ने विश्वास जताते हुए कहा,  इस बार, राज्य से TMC का जाना तय है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही