Search

 
 
 

अमित शाह ने गुवाहाटी में रोड शो किया,कहा,असम में 90 से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा सरकार बनायेगी

भाजपा के मुस्लिम विरोधी होने के नैरेटिव  पर कहा कि घुसपैठियों और मुसलमानों को एक साथ जोड़कर नहीं देखना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि असम में स्थानीय मूल के मुसलमान भी रहते हैं और घुसपैठिए भी हैं. भाजपा का विरोध केवल गैर-कानूनी घुसपैठियों से है, मुसलमानों से नहीं.
 
अमित शाह  ने गुवाहाटी में रोड शो किया

Guwahati : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे. यहां उन्होंने रोड शो किया. कहा कि असम में फिर भाजपा सरकार बनेगी. बता दें कि असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अपैल को वोट डाले जायेंगे. 4 मई को वोटों की गिनती होगी.

 

 

असम पहुंचने से पहले अमित शाह कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करते हुए ममता बनर्जी पर बरसे. अमित शाह ने कहा कि पूरे देश की सुरक्षा बंगाल चुनाव के नतीजे से जुड़ी हुई है.

 


उन्होंने कहा कि केवल एक ही रास्ता (बंगाल)बचा है, जिसके जरिए घुसपैठिए देश में प्रवेश करते हैं, इसलिए बंगाल का चुनाव कई मायनों में बंगाल और देश के लिए महत्वपूर्ण है. अमित शाह ने  कहा, हम चुन-चुनकर एक-एक घुसपैठिए को मतदाता सूची से भी निकालेंगे और देश से बाहर भी करेंगे. 

 


कोलकाता के बाद अमित शाह सीधे असम के गुवाहाटी पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि एनडीए असम में 90 से ज्यादा सीटें जीतकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी.

 


भाजपा के मुस्लिम विरोधी होने के नैरेटिव  पर कहा कि 'घुसपैठियों और मुसलमानों को एक साथ जोड़कर नहीं देखना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि असम में स्थानीय मूल के मुसलमान भी रहते हैं और घुसपैठिए भी हैं. भाजपा का विरोध केवल गैर-कानूनी घुसपैठियों से है, मुसलमानों से नहीं.  

 


जान लें कि असम चुनाव में भाजपा ने  पूरी ताकत झोंक दी है. अहम बात यह रही कि अमित शाह के साथ भाजपा की प्रचार गाड़ी पर प्रद्युत बोरदोलोई भी नजर आये.याद करें कि हाल ही में प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा है.

 


वे कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते थे. वे दो बार कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं. बोरदोलोई अब भाजपा के टिकट पर दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. अमित शाह के रोड शो से पूर्व प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर उन्हें लगातार अपमानित किया जा रहा था. उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही थी.   

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही