Search

 
 
 

अमित शाह ने रोड शो किया. कहा, जनता डरे नहीं, हर जगह CRPF तैनात है, गंगासागर में प्रार्थना की

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता को डरने की जरूरत नहीं है, हर जगह CRPF तैनात है.  शाह ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचारी और गुंडा तत्वों को जेल भेज देंगे.
 

Kolkata :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन आज सोमवार को गंगासागर में प्रार्थना की.

 

 

उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.  अमित शाह ने यहां कपिल मुनि आश्रम में महर्षि कपिल की भी पूजा-अर्चना की.

 


इस संबध में अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, सब तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार! गंगा और सागर की संगमस्थली गंगासागर में पूजन-अर्चन का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

 


अमित शाह ने लिखा कि जीवनदायिनी मां गंगा के इस पवित्र तीर्थ पर मन असीम शांति और आध्यात्मिक आनंद से भर गया. मां गंगा देशवासियों पर अपनी कृपा बनाये रखें. 

 

अमित शाह ने आज बेहाला में भव्य रोड शो भी किया.अमित शाह बेहाला पूर्व से भाजपा प्रत्याशी शंकर सिकदर और बेहाला पश्चिम से प्रत्याशी डॉ इंद्रनील खान के लिए वोट मांगे.

 

उन्होंने जनता से 29 अप्रैल को कमल निशान पर मुहर लगाने की अपील की. अमित शाह ने  ममता पर हमलावर होते हुए कहा, 2011 में ‘मां, माटी और मानुष’ का नारा देकर ममता बनर्जी सत्ता में आयी थीं.

 

लेकिन आज न तो महिलाओं की सुरक्षा है और न ही आम आदमी. बंगाल में घुसपैठ, सिंडिकेट राज और गुंडाराज चरम पर है.

 

 उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता को डरने की जरूरत नहीं है, हर जगह CRPF तैनात है.  शाह ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचारी और गुंडा तत्वों को जेल भेज देंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही