Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन ममता बनर्जी का भवानीपुर में रोड शो

जानकारों का कहना है कि एक और ममता बनर्जी हैं, जिनके लिए ये सीट(भवानीपुर) सिर्फ एक विधानसभा सीट नहीं, बल्कि उनकी पहचान और सियासी पकड़ का प्रतीक है. दूसरी और शुभेंदु अधिकारी ने इस मुकाबले को पूरी तरह चुनौतीपूर्ण बना दिया है.
Advertisement
Advertisement

Kolkata : पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था. मुख्य मुकाबले में भाजपा और टीएमसी है.

 

 

पश्चिम बंगाल की सर्वाधिक हॉट सीट भवानीपुर है, जहां सीएम ममता बनर्जी के सामने भाजपा ने हेवीवेट उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को उतारा है.

 

 

जानकारों का कहना है कि एक और ममता बनर्जी हैं, जिनके लिए ये सीट(भवानीपुर) सिर्फ एक विधानसभा सीट नहीं, बल्कि उनकी पहचान और सियासी पकड़ का प्रतीक है. दूसरी और शुभेंदु अधिकारी ने इस मुकाबले को पूरी तरह चुनौतीपूर्ण बना दिया है.

 

भवानीपुर अब सिर्फ एक सीट नहीं बल्कि  बंगाल की सत्ता की दिशा तय करने वाला केंद्र बन गयी है. आज सोमवार को ममता बनर्जी ने अपने इलाके में रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई.

 

ममता बनर्जी भवानीपुर की जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए, हाथ जोड़कर नमस्ते करती सड़क पर चल रही थी. सड़कों-गलियों में भीड़ थी.छतों से भी लोग झांक रहे थे, इस दौरान उन्हें लोगों ने मां काली की प्रतिमा भेंट की. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही