Search

 
 
 

भाजपा ने टीएमसी सांसद पर हमले को अंदरूनी लड़ाई बताया, अभिषेक बनर्जी की धमकी, 4 मई के बाद कोई नहीं बचायेगा

शमिक भट्टाचार्य ने साफ कहा कि जैसे ही मिताली बाग को अरामबाग से टीएमसी का टिकट दिया गया,  तो पार्टी(टीएमसी दो गुटों में बंट गयी. एक धड़ा मिताली बाग के साथ और दूसरा उनके खिलाफ हो गया है
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में  आज सोमवार को टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हमले के बाद टीएमसीऔर भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है.

 

 

इस घटना से बंगाल का राजनीतिक पारा चरम पर है. एक ओर जहां टीएमसी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कथित भाजपा हमलावरों को खुली चुनौती दी है.

 

अभिषेक बनर्जी ने कहा, चार मई (रिजल्ट का दिन) के बाद हर एक का हिसाब करेंगे. दूसरी ओर भाजपा ने इस हमले को टीएमसी  की अंदरूनी लड़ाई करार दिया है.

 

भाजपा के बंगाल प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने टीएमसी  के आरोपों को  नकारते हुए कहा.  यह भाजपा का काम नहीं है. कहा कि यह हमला टीएमसी के अंदर की  गुटबाजी की वजह से हुआ है.

 

शमिक भट्टाचार्य ने साफ कहा कि जैसे ही मिताली बाग को अरामबाग से टीएमसी का टिकट दिया गया,  तो पार्टी(टीएमसी दो गुटों में बंट गयी. एक धड़ा मिताली बाग के साथ और दूसरा उनके खिलाफ हो गया है 
 
 

टीएमसी सांसद पर हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने आगबबूला होते हुए कहा, जिन लोगों ने मिताली पर हमला किया उन सबके बारे में उनके पास पूरी जानकारी है.

 

सभी CCTV फुटेज खंगाल कर एक एक हमलावर की पहचान करेंगे.यह भी कहा कि मिताली बाग SC महिला नेता हैं. उन पर हमला करना और भी गंभीर मामला है.

 

अभिषेक ने यह भी कहा कि चाहे टीएमसी  अरामबाग सीट जीते या हारे, वो खुद इस इलाके की जिम्मेदारी लेंगे. भाजपा नेताओं को धमकाते हुए कहा, चार मई को दोपहर 12 बजे के बाद देखेंगे कि किस भाजपा नेता में हिम्मत है और दिल्ली से कौन सा भाजपा नेता उनके साथ खड़ा होगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 
 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही