Search

 
 
 

हुगली में  टीएमसी सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, शीशे टूटे, अस्पताल में भर्ती, आरोप भाजपा पर

टीएमसी ने सोशल मीडिया पोस्ट मे अमित शाह पर हल्ला बोला, लिखा कि  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जायेगा.  उसी के बाद यह हमला हुआ.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल के हुगली में आज सोमवार को टीएमसी सांसद मिताली बाग की कार पर हमला होने की खबर है.हमले में कार के शीशे टूट गये हैं. सांसद और उनके ड्राइवर घायल हो गये हैं.

 

दोनों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमला होने से टीएमसी आगबबूला है.   आरोप लगाया  कि भाजपा समर्थकों ने गोगहाट में सांसद  गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया.

 

 

जानकारी के अनुसार जब टीएमसी सांसद गोगहाट से आरामबाग अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं. उसी समय उनकी कार पर हमला हुआ.  

 

हमले के बाद टीएमसी ने सोशल मीडिया पोस्ट मे अमित शाह पर हल्ला बोला, लिखा कि  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जायेगा.  उसी के बाद यह हमला हुआ.

 

टीएमसी का आरोप है कि  मिताली बाग पर भाजपा समर्थकों ने हमला कर उनकी कार में तोड़फोड़ की.   शीशे तोड़ दिये गये. कांच के टुकड़े सांसद के शरीर में लगे.

 

टीएमसी ने हमले को एक निर्वाचित सांसद की जान लेने की कोशिश करार देते हुए आरोप लगाया कि  यह हमला अमित शाह के बयान के बाद हुआ.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही