Search

 
 
 

अमित शाह ने चुनावी घोषणापत्र जारी किया, कहा, टीएमसी से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है

इस क्रम में उन्होंने कहा कि टीएमसी से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है. याद दिलाया कि वाममोर्चा से आजीज आकर जनता ने ममता बनर्जी को सत्ता सौंपी थी. जनता ने तीसरी बार भी उन पर भरोसा कर सीएम बनाया, लेकिन ममता बनर्जी   जनता की आशा पर खरी नहीं उतरी.
 

 Kolkata : गृह मंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी घोषणापत्र भरोसा पत्र के नाम से जारी किया.  इस भरोसा पत्र   महिलाओं सहित युवाओं के लिए लुभावने वादे किये गये हैं.

 

इस क्रम में उन्होंने कहा कि टीएमसी से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है. याद दिलाया कि वाममोर्चा से आजीज आकर जनता ने ममता बनर्जी को सत्ता सौंपी थी. जनता ने तीसरी बार भी उन पर भरोसा कर सीएम बनाया, लेकिन ममता बनर्जी   जनता की आशा पर खरी नहीं उतरी.

 

 

 

अमित शाह ने कहा कि हमारे संकल्प पत्र पर भरोसा कर सकते हैं. कहा कि यह सोनार बांग्ला के निर्माण का भरोसा है.  भरोसा जताया कि बंगाल की जनता भाजपा को पांच साल के लिए सरकार बनाने का मौका जरूर देगी. श्री शाह ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार घुसपैठ को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायेगी.

 

उन्होंने बंगाल की जनता को भरोसा दिलाया कि आप हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाए.  हम एक एक घुसपैठियों को देश से बाहर निकालेंगे और बंगाल को सुरक्षित बनायेंगे. उन्होंने वादा किया कि छह माह के भीतर  बंगाल में समान नागरिक संहिता ( UCC) लागू कर दी जायेगी.

 

बंगाल की पूरी सीमा सील कर देंगे, ताकि घुसपैठ न हो सके. यह भी सुनिश्चित करेंगे कि गौ माता की तस्करी भारत के बाहर(बांग्लादेश) न हो. साथ ही अमित शाह ने कहा कि कर्मचारियों का बकाया डीए भुगतान सुनिश्चित करेंगे.भाजपा सरकार के गठन के 45 दिन के अंदर सातवां वेतन आयोग लागू कर देंगे.

 

इतना ही नहीं,अमित शाह ने कहा कि हर माह पांच तारीख के अंदर भाजपा सरकार हर मां के खाते में तीन हजार रुपये ट्रांसफर करेगी. कहा कि  बेरोजगार युवाओं को तीन हजार रुपये मासिक भत्ता देंगे. आयुष्मान भारत समेत सभी केंद्रीय योजनाएं बंगाल में लागू कर दी जायेगी, जो अभी लागू नहीं है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही