Search

 
 
 

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस ने असम में घुसपैठियों को बसाया, हम निकालेंगे, UCC लायेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज असम के गोलपारा में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हल्ला बोला. कहा कि कांग्रेस असम को घुसपैठियों के हाथों में सौंप दिया था. यही घुसपैठिये असम के गरीब लोगों की ज़मीन पर कब्ज़ा कर रहे हैं.
 
कामरूप में आयोजित रैली में बोलते अमित शाह

Guwahati : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज असम के गोलपारा और कामरूप, में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर हल्ला बोला. कहा कि कांग्रेस ने असम को घुसपैठियों के हाथों में सौंप दिया था. यही घुसपैठिये असम के गरीब लोगों की ज़मीन पर कब्ज़ा कर रहे हैं.

 

 

शाह ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने काजीरंगा के जंगलों पर भी अतिक्रमण कर लिया है. हिमंता बिस्वा सरमा घुसपैठियों से जमीन खाली करवाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने जनता से कहा कि आप एक बार फिर हिमंता को मुख्यमंत्री बनायें. भाजपा एक-एक घुसपैठिये को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी.

 

अमित शाह ने कहा, घुसपैठिये हमारे युवाओं से रोजगार के अवसर छीन रहे हैं. दस वर्षों में भाजपा ने असम के महत्वपूर्ण हिस्सों में 1 लाख 50 हजार एकड़ जमीन   घुसपैठियों से मुक्त करायी है. आप यहां एक बार फिर भाजपा सरकार लायें. भाजपा सरकार पूरे असम को घुसपैठियों से मुक्त कराने का काम करेगी. हिमंत बिस्वा सरमा को एक बार फिर सीएम बनायें. हम घुसपैठियों को जड़ से उखाड़ने का काम करेंगे.

 

इस क्रम में गृह मंत्री ने कहा, भाजपा असम में यूसीसी लायेगी. अमित साह ने कहा कि असम में अब किसी को भी 4 बार शादी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी, साथ ही कहा कि आदिवासियों को यूसीसी कानून से अलग रखा जायेगा.

 

 

 

बता दें कि अमित शाह की आज असम के धुबरी में भी चुनावी सभा होने वाली थी. लेकिन उनके हेलिकॉप्टर की तकनीकी खराबी आ गयी, जिस वजह वे धुबरी नहीं जा पाये.  इसके बाद अमित शाह ने फोन के जरिए धुबरी जनसभा को संबोधित किया.  

 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी आज कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि असम में भाजपा जबरदस्त जीत होगी. पार्टी को 90 से 100 सीटें आयेगी.

 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ  भी आज असम पहुंचे. योगी ने यहां  बारपेटा और  सोनितपुर में जनसभा को संबोधित किया.  कहा कि एनडीए विकास, सुरक्षा और सुशासन में लगा हुआ है,लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार हमेशा से अशांति और घुसपैठ का समर्थन करती रही है.

 

आदित्यनाथ ने  कहा कि यूडीएफ के साथ गठबंधन कर कांग्रेस ने पहचान का संकट पैदा किया है. तुष्टीकरण की नीति अपनाकर उन्होंने असमिया पहचान को पूरी तरह से खत्म करने का प्रयास किया. घुसपैठियों को प्रवेश देकर उन्होंने असम  को बर्बाद कर दिया.

 

योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि जब दिल्ली में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी और असम में पहले सर्बानंद सोनोवाल और फिर हिमंत बिस्वा के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता में आयी तो दोनों सरकारों ने  असम की पहचान को संरक्षित किया. असम के संगीत, संस्कृति, असम से जुड़े महान व्यक्तित्वों, उनके नायकों, महान वीर योद्धाओं का भी सम्मान किया.अब असम में विकास दिखाई दे रहा है. 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही