Search

 
 
 

अमित शाह ने कहा, भाजपा सरकार बनी तो पंजाब को नशामुक्त कर देंगे, धर्मपरिवर्तन विधेयक लायेंगे

अमित शाह ने आरोप लगाया कि वर्तमान भगवंत सिंह मान सरकार दिल्ली के लिए एटीएम बनकर रह गयी है मान सरकार विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च कर रही है, जबकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है.
 

 Moga : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज  शनिवार को पंजाब के मोगा जिले में चुनावी रैली की.  उन्होंने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की सरकार सहित कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर राज्य को दो साल के भीतर नशा मुक्त कर देंगे.

 

चुनावी रैली मोगा जिले के गांव किल्ली चाहलां में आयोजित थी. अमित शाह ने कहा कि राज्य में बढ़ रही धर्मपरिवर्तन की घटनाओं पर चिंता जाहिर की. कहा कि भाजपा सरकार बनते ही पहले दो महीनों में ही राज्य में धर्मपरिवर्तन रोकने के लिए विधेयक लाया जायेगा.

 

उन्होंने कहा कि आज हम मोगा की पवित्र धरती पर पंजाब में 2027 में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेने आये हैं.  अमित शाह ने कहा, आज नानकशाही कैलेंडर के अनुसार नये साल की शुरुआत है. आप सभी को बधाई.

 

अमित शाह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी पर्व चल रहा है. याद दिलाया कि उन्होंने मुगलों के आतंक से कश्मीरी पंडितों और धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश कटा दिया. अगर वे न होते, तो आज भारत का स्वरूप कुछ और होता.

 

श्री शाह ने  बाबा दीप सिंह जी, शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भी नमन किया.   गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब आज नशे, भ्रष्टाचार, गैंगस्टरवाद और जबरन धर्म परिवर्तन की समस्याओं से घिरा हुआ है.

 

अमित शाह ने आरोप लगाया कि वर्तमान भगवंत सिंह मान सरकार दिल्ली के लिए एटीएम बनकर रह गयी है मान सरकार विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च कर रही है, जबकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है.  अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाई गयी.

 

मोदी सरकार ने बजट बढ़ाया.  करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनवाया, वादा किया कि   पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर निश्र्चित ही दो साल में नशा खत्म करेंगे धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए कड़ा कानून लायेंगे. उन्होंने पंजाब के सम्मान के लिए कमल खिलाये जाने का आह्वान किया.

 


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही