Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगाली हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाया जा रहा है, घुसपैठियों की रक्षा के लिए SIR का विरोध : पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि कहा कि TMC वाले घुसपैठियों को बुलाते हैं और उन्हें पनाह देते हैं. TMC सरकार राज्य में घुसपैठियों की रक्षा करने के लिए SIR का विरोध कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीएमसी के लोगों ने  रैली में आने वाले आप सबको चोर कहकर गाली दी है.
Advertisement
Advertisement
  • चाई बीजेपी सरकार, अबकी बार! बंगाल से आवाज उठ रही है
  • टीएमसी के किसी अत्याचारी को नहीं छोड़ेंगे. चुन-चुन कर हिसाब लेंगे.
  • बंगाल से  टीएमसी के महाजंगलराज का खात्मा होगा.

Kolkata : प्रधानमंत्री मोदी ने आज शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित विशाल रैली को संबोधित  करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर करारा हमला किया. भीड़ से गदगद पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए  कहा, आपका उत्साह, जोश बता रहा है कि बंगाल अभी क्या सोच रहा है,

 

पीएम ने कहा कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास साक्षी है कि इस मैदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठी आवाज देश में क्रांति की लहर बन कर आयी. इसका नतीजा  सबके सामने है कि भारत से अंग्रेजों के अत्याचार और लूट का खात्मा  हो गया.  

 

 

 

पीएम ने कहा कि अब बंगाल से  टीएमसी के महाजंगलराज का खात्मा होगा.आज  बंगाल के हर कोने से चाई बीजेपी सरकार, अबकी बार! आवाज उठ रही है. 

 


पीएम ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने सत्ता के अहंकार में राष्ट्रपति का अपमान किया. यह  देश के संविधान और आदिवासी समुदाय का अपमान है.

 

 

पीएम मोदी ने इसे शर्मनाक और अभूतपूर्व करार देते हुए कहा कि टीएमसी सरकार ने हदें पार कर दी हैं.  पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाल जनजाति के एक पवित्र कार्यक्रम में शामिल होने आयी थीं, जिसका टीएमसी ने बहिष्कार किया.

 


पीएम ने यह आरोप भी लगाया कि लगाया कि टीएमसी सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देने के लिए SIR का विरोध कर रही है. पीएम ने कहा कि कहा कि TMC वाले घुसपैठियों को बुलाते हैं और उन्हें पनाह देते हैं. TMC सरकार राज्य में घुसपैठियों की रक्षा करने के लिए SIR का विरोध कर रही है.

 


पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के ज़्यादातर इलाकों की डेमोग्राफी बदल दी गयी  है. बंगाली हिंदुओं को जानबूझकर अल्पसंख्यक बनाया जा रहा है.कहा कि डेमोग्राफी के इस खतरनाक बदलाव ने आज बंगाल को असुरक्षित बना दिया है. खुलेआम धमकी दी जा रही है. कहा जा रहा है कि एक खास कम्युनिटी वाले मिलकरआपको खत्म कर देंगे. 

 


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीएमसी के लोगों ने  रैली में आने वाले आप सबको चोर कहकर गाली दी है.उन्होंने कहा कि असली चोर कौन है, यह बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है.

 

पीएम ने कहा कि अपनी कुर्सी जाते देखकर यहां की निर्मम टीएमसी सरकार बौखला गयी है. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि रैली को रोकने के लिए रास्तों पर यातायात बाधित किया गया, 

 


पीएम ने कहा कि पुलों पर आवाजाही रोकी गयी. पोस्टर फाड़े गये, लेकिन इसके बावजूद भारी संख्या में लोग सभा में पहुंचे. कहा कि भाजपा सरकार आने पर हम टीएमसी के किसी अत्याचारी को नहीं छोड़ेंगे. चुन-चुन कर सबका हिसाब लेंगे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही