Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गिरीश पार्क के आसपास काफी संख्या में भाजपा समर्थक जुटे हुए थे. इसी दौरान उन पर पत्थर फेंके जाने लगे. टीएमसी  समर्थक उनके आमने आ गये. दोनों दलों के समर्थकों एक दूसरे से भिड़ गये. पत्थरबाजी और  नारेबाजी शुरू हो गयी.
Advertisement
Advertisement
  • गिरीश पार्क के आसपास काफी संख्या में भाजपा समर्थक जुटे हुए थे.
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाली गलौज करने का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया
  • TMC नेताओं ने  इन आरोपों नकारते हुए कहा,  भाजपा समर्थकों ने पहले गाली दी.
  • प्रधानमंत्री 18000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

Kolkata : कोलकाता में प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पूर्व आज शनिवार को भाजपा और टीएमसी  समर्थकों के बीच हिंसक झड़प होने की खबर है. पत्थरबाजी भी हुई है. 

 

 

जानकारी के अनुसार यह झड़प उस समय शुरू हुई, जब भाजपा समर्थक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी की रैली में शामिल होने जाते समय नारे लगा रहे थे.

 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गिरीश पार्क के आसपास काफी संख्या में भाजपा समर्थक जुटे हुए थे. इसी दौरान उन पर पत्थर फेंके जाने लगे. टीएमसी  समर्थक उनके आमने आ गये. दोनों दलों के समर्थकों एक दूसरे से भिड़ गये. पत्थरबाजी और  नारेबाजी शुरू हो गयी.  

 

इलाके में अफरा तफरी मच गयी. लोग भागते नजर आये.घटना की सूचना मिलते ही  भारी संख्या मे पुलिस वहां पहुंची और  स्थिति को संभाला. अधिकारियों के अनुसार घटना के बाद  इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

 

माना जा रहा है कि पीएम मोदी की इस रैली से भाजपा की  राज्यव्यापी परवर्तन यात्रा के समापन हो जायेगा.यहां प्रधानमंत्री बंगाल में  लगभग 18000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

 

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि वे रैली में जा रहे थे, तभी तृणमूल समर्थकों ने उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस कारण कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है.

 

आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौज की गयी. हालांकि TMC नेताओं ने  इन आरोपों नकारते हुए कहा कि  भाजपा समर्थकों ने पहले उन्हें गाली दी. वे उकसाने वाली नारेबाजी की.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही