Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी ने असम के लोगों को आगाह किया, फूट डालो-राज करो की नीति वाली कांग्रेस से सर्तक रहें

कांग्रेस निकट भविष्य में हार की सेंचुरी मारने वाली है. इसी हताशा मेंअब वो देश में पैनिक क्रिएट करने पर उतर आयी है. इसलिए असम के भाई-बहनों और नौजवानों को कांग्रेस के फ्रस्ट्रेशन से सावधान रहने की जरूरत है.
Advertisement
Advertisement
  • पीएम ने कहा, हमने असम के किसानों की जेब में सीधे 20,000 करोड़ डाले
  • कांग्रेस ने युवाओं को हिंसा और आतंकवाद के रास्ते पर धकेला.
  • असम भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर का हब बनने की राह में है.

Guwahati : पीएम मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन आज शनिवार को भी कांग्रेस पर करारा हमला बोला. आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में असम के युवाओं को गुमराह करने का काम किया.  युवाओं को हिंसा और आतंकवाद के रास्ते पर धकेला.

 

 

पीएम  सिलचर की सभा में बोल रहे थे. कहा कि कांग्रेस ने असम में फूट डालो-राज करो की नीति अपनायी, लेकिन आज असम बदल गया है.कहा कि  असम  युवाओं के लिए खुला आसमान बन गया है. असम भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर का हब बनने की राह में है.

 

पीएम ने कहा,  हिमंता सरकार ने राज्य ने सरकारी नौकरियों के रास्ते खोले हैं. कांग्रेस पर हमलावर होते हुए नॉर्थ ईस्ट को भुला देने का आरोप लगाया. कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में नॉर्थ ईस्ट आज दक्षिण एशिया जोड़ने वाला सेतु बन रहा है.

 

इससे पूर्व पीएम  मोदी ने सिलचर में 23,550 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. इस क्रम में कहा कि सिलचर बराक घाटी का गेटवे है. पीएम ने बताया कि 10 साल के शासनकाल में हमने असम के किसानों की जेब में सीधे 20,000 करोड़ डाले हैं.

 

 मोदी ने तंज कसा कि कांग्रेस के 10 साल के शासन के दौरान उन्होंने एक पैसा भी नहीं दिया. भले ही प्रधानमंत्री (डॉ मनमोहन सिंह) असम से चुने गये हों, श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास असम और देश के लिए कोई विजन नहीं है.

 

पीएम ने कहा कि उनलोगों का काम सिर्फ मोदी को गाली देना, अफवाहें फैलाना और लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ बोलना रह गया है कांग्रेस ने  झूठी रील बनाने की इंडस्ट्री खोली हुई है. कहा कि दुनिया भारत के तेज विकास को नहीं पचा पा रही है. ऐसे नें कांग्रेस विदेश ताकतों के हाथ की कठपुतली बन रही है.

 

प्रधानमंत्री ने कहा, असम के लोगों को कांग्रेस से सर्तक रहना चाहिए. कांग्रेस निकट भविष्य में हार की सेंचुरी मारने वाली है. इसी हताशा मेंअब वो देश में पैनिक क्रिएट करने पर उतर आयी है. इसलिए असम के भाई-बहनों और नौजवानों को कांग्रेस के फ्रस्ट्रेशन से सावधान रहने की जरूरत है.  

 

पीएम मोदी ने गल्फ वार के कारण उत्पन्न गैस संकट का जिक्र करते हुए कहा कि हम कोशिश  कर रहे हैं कि देश के लोगों पर इसका कम असर हो, लेकिन ऐसे में कांग्रेस लोगों के बीच घबराहट फैलाने की कोशिश में लग गयी है.


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही