Search

 
 
 

राहुल ने मोदी सरकार से पूछा, C2+50 फीसदी कानूनी MSP देने का वादा कहां गया

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वीकार किया है कि उसने राज्यों पर MSP बोनस खत्म करने का दबाव डाला. इसे बिना किसी तर्क के राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के नाम पर सही करार दिया.
 

NewDelhi : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार से हमलावर होते हुए किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने कहा कि 2021 में किसानों से  C2+50% कानूनी MSP देने का वादा  किया गया था. 

 

 

 

राहुल ने पूछा कि अब तक यह लागू क्यों नहीं हुआ? आरोप लगाया कि सरकार(मोदी) ने सवाल का जवाब देने से बच रही है. उसने अपनी पुरानी MSP नीति दोहरा दी है.

 

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वीकार किया है कि उसने राज्यों पर MSP बोनस खत्म करने का दबाव डाला. इसे बिना किसी तर्क के राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के नाम पर सही करार दिया.

 

साथ ही राहुल गांधी ने सरकार के समक्ष सवाल उठाया कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील में non-trade barriers घटाने की बात कही गयी है. पूछा कि क्या इसका मतलब MSP और सरकारी खरीद को कमजोर करना है?

 

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार इस सवाल से भी बच रही है. आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने स्वार्थ के लिए भारतीय खेती को कुर्बान करने को तैयार है.

 

उन्होंने इसे किसानों के साथ धोखा करार दिया. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ सड़क से संसद तक आवाज उठाती रहेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही