Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेट्रोलियम मंत्रालय की पैनिक बुकिंग से बचने की अपील, कहा, गैस की आपूर्ति सामान्य है

पेट्रोलियम मंत्रालय सामान्य परिस्थितियों में औसतन 55.7 लाख बुकिंग(LPG) होती थी. यह संख्या बढ़कर 75.7 लाख तक पहुंच गयी है. अधिकारियों का मानना है कि यह बढ़ोतरी पैनिक बुकिंग का संकेत है.
Advertisement
Advertisement
  • एक लाख पेट्रोल पंपों पर किसी प्रकार की ड्राई आउट स्थिति की सूचना नहीं
  • देश में कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है
  • 25 हजार एलपीजी वितरकों में से किसी ने भी गैस खत्म होने की रिपोर्ट नहीं की

New Delhi : देशभर में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग और अफवाहों के बीच केंद्र सरकार ने कहा है  कि अभी किसी भी गैस एजेंसी या डीलर के पास गैस खत्म होने जैसी स्थिति नहीं है.

 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने आज शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने लोगों से पैनिक बुकिंग से बचने की अपील की.

 

 

 

उन्होंने  कहा कि देश में ईंधन की आपूर्ति एकदम सामान्य है. स्थिति पर सरकार की नजर बनी हुई है. संयुक्त सचिव ने जानकारी दी कि भारत के पास 258 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल की  रिफाइनिंग क्षमता है. सभी रिफाइनरियां 100 प्रतिशत से भी अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं.

 

संयुक्त सचिव ने कहा कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है सप्लाई में कोई व्यवधान नहीं है.सुजाता शर्मा ने कहा कि राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने ज़िलों में केरोसिन  वितरण के लिए खास जगहों की पहचान करें.

 

उन्होंने बताया कि सरकार ने 48,000 KL अतिरिक्त मात्रा की मंजूरी नियमित कोटे के अलावा दी है. कहा कि कोल इंडिया ने वैकल्पिक ईंधन विकल्पों को सक्रिय करने के लिए पहले ही आदेश जारी कर दिये हैं. इससे छोटे, मध्यम और अन्य उपभोक्ताओं को कोयला उपलब्ध हो सकेगा.

 

सुजाता शर्मा ने जनता से अपील की कि वे घबरायें नहीं. पैनिक बुकिंग करने से बचें. सुजाता शर्मा के अनुसार देशभर के एक लाख पेट्रोल पंपों पर किसी प्रकार की ड्राई आउट स्थिति की सूचना नहीं मिली है.

 

सभी जगह पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और सीएनजी की आपूर्ति  में कोई कटौती नहीं की गयी है.  संयुक्त सचिव ने एलपीजी के संदर्भ में कहा कि देश में 90 प्रतिशत आयात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते करता है.

 

मौजूदा हालात में  इस मार्ग के प्रभावित होने की आशंका है. इसके बावजूद देश में गैस आपूर्ति पर कोई तात्कालिक संकट नहीं है.उन्होंने बताया कि अभी तक देश के 25 हजार एलपीजी वितरकों में से किसी ने भी गैस खत्म होने की रिपोर्ट नहीं की है.  

 

इसलिए लोग अफवाहों पर भरोसा न कर अनावश्यक बुकिंग  न करायें. पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में एलपीजी बुकिंग में अचानक बढ़ोत्तरी हो गयी है.

 

सामान्य परिस्थितियों में औसतन 55.7 लाख बुकिंग होती थी. यह संख्या बढ़कर 75.7 लाख तक पहुंच गयी है. अधिकारियों का मानना है कि यह बढ़ोतरी पैनिक बुकिंग का संकेत है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही