Search

 
 
 

अमित शाह ने वर्धमान और हावड़ा में कहा, पांच मई के बाद लड़कियों को कोई गुंडा आंख उठाकर भी नहीं देखेगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान में आज शनिवार को एक जनसभा में टीएमसी और ममता बनर्जी पर हमलावर होते हुए कहा, पहले चरण की वोटिंग में ही यह साफ हो गया है कि भाजपा 110(152 में से) सीटें जीतेगी, कहा कि ममता बनर्जी सत्ता से बाहर हो रही है.
 

 Kolkata  :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को  पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान और हावड़ा  में आयोजित जनसभाओं  में टीएमसी और ममता बनर्जी पर हमलावर होते हुए कहा, पहले चरण की वोटिंग में ही यह साफ हो गया है कि भाजपा 110(152 में से) सीटें जीतेगी, कहा कि ममता बनर्जी सत्ता से बाहर हो रही है. अमित शाह ने  हावड़ा  में रोड शो भी किया

 

अमित शाह ने कहा कि बंगाल में  टीएमसी की जगह  कमल फूल की सरकार यानी भाजपा की सरकार बनेगी.  गृह मंत्री  ने कहा, ममता सरकार में 15 साल में सबसे ज्यादा अत्याचार अगर किसी पर हुआ है तो वह माताओं-बहनों पर हुआ है.

 

 

अमित शाह ने आरजी कर, संदेशखाली, कोलकाता लॉ कॉलेज, दुर्गा लॉ कॉलेज का उदाहरण दिया. कहा कि  हर जगह पर माताओं-बहनों के साथ अत्याचार हुआ.

 

अमित शाह ने कहा कि  दीदी(ममता बनर्जी) कहती हैं कि माताएं-बहनें सात बजे के बाद घर के बाहर न निकलें, लेकिन मैं कह रहा हूं कि पांच तारीख के बाद छोटी बच्ची भी रात को एक बजे निकलेगी. कोई गुंडा आंख उठाकर भी नहीं देखेगा. 


अमित शाह ने  कहा कि ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा,  टीएमसी ने CAA लागू करने से मना कर दिया है.  बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर  मतुआ समुदाय के सभी लोगों को नागरिकता दी जायेगी.

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने  कहा कि मतुआ समुदाय के लोगों को अब डर कर जीने की जरूरत नहीं है. कमल फूल की सरकार दीजिए.  5 तारीख के बादमतुआ समाज के भाईयों-बहनों को नागरिकता देने का काम भाजपा की सरकार करेगी.

 

अमित शाह ने  अपनी बातों को फिर दोहराया कि  दीदी के गुंडे मतदान के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं.  उन्होंने गुंडों को स्पष्ट चेतावनी दी. कहा कि  29 अप्रैल को घर से बाहर मत निकलना. अभी आपको आगाह कर रहे हैं. लेकिन 5 मई के बाद सभी को जेल भेज दिया जायेगा.


 
अमित शाह ने कहा कि आज पूरा बंगाल सिंडिकेट से त्रस्त है. इन सिंडिकेट वालों को भाजपा की सरकार बंगाल की खाड़ी में  फेक देगी. आरोप लगाया कि  घुसपैठिए बंगाल में युवाओं की नौकरियों खा रहे हैं, हमारे गरीबों का राशन खा रहे हैं.  

 

कहा कि दीदी और भाइपो वोटबैंक के लिए घुसपैठिए पाल रहे हैं.  अमित शाह ने वादा किया कि 5 तारीख के बाद पूरे बंगाल से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर देश से निकाला जायेगा

 

अमित शाह ने कहा 500 साल के बाद मोदी जी ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया. और ममता दीदी अपने चेले हुमायूं कबीर से बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवाना चाहती है.  कहा कि जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता जिंदा है, बंगाल में बाबरी मस्जिदकभी नहीं बनने देंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही