Search

 
 
 

अमित शाह ने कहा, 2029 तक सभी चुनाव पुरानी व्यवस्था के तहत होंगे, किसी को घबराने की जरूरत नहीं

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विपक्ष कह कहा है कि सरकार जाति जनगणना नहीं कराना चाहती.  इसका जवाब देते हुए कहा, सरकार की कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जाति जनगणना करने का निर्णय कर लिया है. अगली जनगणना जाति जनगणना होने वाली है. उन्होंने कहा कि एक भ्रांति फैलाई जा रही है कि अभी जो प्रश्न पूछे जा रहे हैं उसमें जाति का जिक्र नहीं है.
 

NewDelhi : गृह मंत्री अमित शाह ने  लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन  बिल पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि 2029 तक सभी चुनाव पुरानी व्यवस्था से ही होंगे.  इसलिए किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. अमित शाह का  इशारा  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ था.

 

 

 

शाह ने तंज कसा कि   हालांकि, वो जीतेंगे नहीं, ये अलग बात है. मगर उन्हें डरने की जरूरत नहीं है. अमित शाह ने  कहा कि कुछ विपक्षी दलों के सासंदों का आरोप है कि सत्ता में बन रहने की वजह से भाजपा इस बिल को लायी  है. शाह ने कहा कि मैं बता देना चाहता हूं कि जो लोग यह बात कह रहे हैं कि वो हमारी शक्तियों को शायद ज्यादा जानते हैं.  

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विपक्ष कह कहा है कि सरकार जाति जनगणना नहीं कराना चाहती.  इसका जवाब देते हुए कहा, सरकार की कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जाति जनगणना करने का निर्णय कर लिया है. अगली जनगणना जाति जनगणना होने वाली है. उन्होंने कहा कि एक भ्रांति फैलाई जा रही है कि अभी जो प्रश्न पूछे जा रहे हैं उसमें जाति का जिक्र नहीं है.

 

केंद्रीय गृह मंत्री  ने बताया कि जनगणना दो हिस्सों में होती है, पहले सभी मकानों को इंगित किया जाता है, उसके बाद उन मकानों में रहने वाले लोगों को इंगित किया जाता है.  अमित शाह ने कहा कि परिसीमन आयोग का जिक्र करते हुए गलत बातें फैलाई जा रही है कि हम परिसीमन आयोग में अपने लोगों को रखेंगे और बदलाव करेंगे.

 

अमित शाह ने  प्रियंका गांधी को आश्वासन दिया कि हमने परिसीमन आयोग में कोई बदलाव नहीं किया है. हमने आपके परिसीमन आयोग अधिनियम को ही दोहराया है. अगर आपने इसमें कोई छेड़छाड़ की है, तो मैं कह सकता हूं कि हम ऐसा नहीं करेंगे.

 

 अमित शाह ने कहा कि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट तभी लागू होगी, जब संसद में इसे स्वीकार किया जायेगा और राष्ट्रपति इसे स्वीकृत कर  मुहर लगाएंगी.  और यह 2029 से पहले होने का सवाल नहीं है  2029 तक जो चुनाव होंगे वह सारे पुरानी सीटों पर होंगे.  

 

महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा अमित शाह ने कहा कि इसे लेकर भ्रम फैलाई जा रही है.अमित शाह ने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि इस बिल से किसी भी राज्य को कोई नुकसान नहीं होगा.

 

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी सीटें कम नहीं होंगी. उन्होंने कहा कि तेलंगाना में 17 से बढ़कर 26 सीटें, कर्नाटक में 28 से बढ़कर 42 सीटें हो जायेगी. तमिलनाडु का जिक्र करते हुए कहा, यहां 39 से बढ़कर 59 लोकसभा सीटें हो जायेगी.

 

 
  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 
 
.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही