Search

 
 
 

पीएम मोदी ने कहा, परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होगा, यह गारंटी है, महिला आरक्षण पर चेताया

महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण की नीति बनाने की प्रक्रिया में शामिल  होने का सौभाग्य मिल रहा है. हम सभी सांसद इस अवसर को जाने न दें. सभी भारतीय मिलकर के देश को नयी दिशा देने जा रहे हैं.
 

New Delhi :  पीएम मोदी ने परिसीमन बिल पर चर्चा में भाग लेते हुए लोकसभा में विपक्षी दलों को आश्वस्त करते हुए कहा कि परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होगा. यह मेरी गारंटी है. मेरा वादा है.

 

 

 

महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण की नीति बनाने की प्रक्रिया में शामिल  होने का सौभाग्य मिल रहा है. हम सभी सांसद इस अवसर को जाने न दें.

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि सभी भारतीय मिलकर के देश को नयी दिशा देने जा रहे हैं. उन्होंने चेताया कि  देश में जब भी चुनाव आया है,  उसमें महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिसने भी विरोध किया है, उसका हाल बुरा हुआ है.

 


पीएम मोदी ने कहा कि 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि किसी ने इसका  विरोध नहीं किया. आज भी मैं कहता हूं कि हम साथ जाते हैं तो इतिहास गवाह है कि ये किसी एक के पक्ष में नहीं जायेगा, ये देश के लोकतंत्र के पक्ष में जाएगा. 

 


 उन्होंने कहा,  इस मंथन से जो अमृत निकलने वाला है,  वह  देश की राजनीति की भी दशा दिशा तय करेगा. उन्होंने कहा  कि राष्ट्र के जीवन में कुछ बड़े पल आते हैं उस समय समाज की मनोस्थिति एक मजबूत धरोहर तैयार कर देती हैं.

 


पीएम मोदी ने कहा कि मैं समझता हूं संसद के इतिहास में यह वैसा ही पल हैं. आवश्यकता यही थी कि 25-30 साल पहले जब यह विचार सामने आया.  तब इसे लागू कर देते और आज तक इसे परिपक्वता तक पहुंचा देते.  कहा कि हम पहले ही देर कर चुके हैं. इसे सभी को स्वीकार मानना होगा.

 


पीएम ने कहा कि हम मदर ऑफ डेमोक्रेसी रहे हैं. हमारी हजार साल की विकास यात्रा रही है. विपक्षी नेताओं के संबंध में कहा, अकेले में वे मिलते हैं, तो यह मानते हैं कि हां ये जरूरी है, लेकिन राजनैतिक दिशा में सोचनेवालों को मैं मित्र के रूप में एक सलाह देना चाहता हूं, जो उनके काम आयेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही