Search

 
 
 

अमित शाह की डेडलाइन खत्म, 100 से अधिक हथियारों के साथ 33 नक्सली सुरक्षाबलों की गिरफ्त में

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन 31 मार्च 2026 तय की थी. आज डेडलाइन के अंतिम दिन बस्तर के चार जिलों में कई नक्सलियों के पकडे जाने की खबर है. बीजापुर जिले से जानकारी आयी है कि यहां 25 कैडरों ने हथियार डाले हैं.
 

 Raipur : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन 31 मार्च 2026 तय की थी. आज डेडलाइन के अंतिम दिन बस्तर के चार जिलों में कई नक्सलियों के पकडे जाने की खबर है. बीजापुर जिले से जानकारी आयी है कि यहां 25 कैडरों ने हथियार डाले हैं. 

 

आज सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज के चार जिलों में निर्णायक कार्रवाई की. अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने 33 नक्सलियों को  गिरफ्तार किया. सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, नकदी और सोना  बरामद किया.

 

बीजापुर जिले में जो 25 कैडर पकड़े गये हैं. उनके पास से 93 हथियार किये गये हैं. इन हथियारों में चार एके-47 और नौ एसएलआर राइफलें शामिल हैं.  बीजापुर में 14.06 करोड़ रुपये की डंप रिकवरी का खबर है. इसमें 2.90 करोड़ रुपये नकद और 7.2 किलोग्राम सोना शामिल है.

 

सोने की कीमत 11.16 करोड़ रुपये आंकी गयी है. इसके अलावा सुरक्षाबलों ने  दंतेवाड़ा जिले में पांच कैडर को गिरफ्तार किया है. इनके पास से आठ एसएलआर सहित अन्य हथियार मिले हैं.

 

सुकमा जिले में दो नक्सली दबोचे गये हैं. उनके पास से एक एलएमजी, दो एके-47 और 10 लाख रुपये नकद राशि मिली है. नारायणपुर जिले में एक नक्सली एलएमजी के साथ पकड़ाया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही