Search

 
 
 

गुजरात के वाव-थराद में पीएम मोदी का रोड शो, कहा, देश को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए

पीएम मोदी ने अपनी उपलब्धिया गिनाते हुए कांग्रेस पर हल्ला बोला, आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को बांटने में लगी हुई है. कहा कि कांग्रेस सरकारों को गुजरात से नफरत थी. इसलिए देश को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए.
 

Ahmedabad  : पीएम मोदी ने आज मंगलवार को गुजरात के वाव-थराद में 20 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ किया. कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से पूरे इलाके की तस्वीर बदलेगी. इससे यहां के जीवन को एक नयी गति मिलेगी.

 

 

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि वाव-थराद और बनासकांठा के इस क्षेत्र से मेरा अत्यधिक लगाव रहा है. आप लोगों का अपार प्रेम मैं भूल नहीं सकता. मैंने इस काम को मिशन मोड में किया है.

 

पीएम मोदी ने अपनी उपलब्धिया गिनाते हुए कांग्रेस पर हल्ला बोला, आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को बांटने में लगी हुई है. कहा कि  कांग्रेस सरकारों को गुजरात से नफरत थी. इसलिए देश को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए.

 

पश्चिम एशिया संकट का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय में भी कांग्रेस सहित विपक्ष राजनीति कर रहा है. गिद्धों की तरह कांग्रेस इंतजार कर रही है कि कब देश का नुकसान हो

 

.इससे पहले पीएम मोदी वाव-थराद में पीएम मोदी ने रोड शो किया. इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी.  वाव-थराद आने से पहले  पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में केयन्स सेमीकॉन के आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली टेस्ट (ओएसएटी) का उद्घाटन किया.

 

 इसके बाद वे प्लांट पहुंचे और वहां के इंजीनियर्स से बातचीत की.अहम बात यह है कि उद्घाटन के साथ ही प्लांट में व्यवसायिक प्रोडक्शन शुरू हो जायेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.   
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही