Search

 
 
 

राहुल गांधी ने जनता को आगाह किया, कहा, केरलम की पी विजयन सरकार पर भाजपा का नियंत्रण

राहुल गांधी ने यूएस ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी पर हल्ला बोला. कहा कि  हर कोई जानता है कि यह भारत के हित में नहीं है. कहा कि यह डील दबाव में की गयी है. कहा कि इसका कारण एप्सटीन फाईल्स और अडानी है.
 

Kannur : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज मंगलवार को केरलम के कन्नूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और राज्य की पी विजयन सरकार पर हमला किया.

 

इससे पहले राहुल गांधी ने केरलम के लोगों को धन्यवाद दिया. कहा कि मैंने केरल के लोगों से काफी कुछ सीखा है. केरलम के लोग सभी धर्मों और परंपराओं का सम्मान करते हैं. यह मेरे लिए बहुत बड़ी सीख और उपहार है.

 

 

राहुल गांधी ने यूडीएफ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने यहां वाम मोर्चे का विरोध करते हुए लड़ाई लड़ी और बलिदान दिया. कहा कि आपने सबसे कठिन परिस्थितियों में भी हमारा झंडा लहराया और मुझे आपमें से हर एक पर गर्व है.

 

इस क्रम में कहा मोदी सरकार और भाजपा केरल के मुख्यमंत्री का समर्थन कर रही है. इसका प्रमाण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर जगह धर्म के बारे में बात करते हैं, लेकिन केरलम में वह सबरीमाला मुद्दे से बचते हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि वाम मोर्चा जीत जाये.

 

 

राहुल गांधी ने कहा कि यहां भाजपा और आरएसएस का विरोध करने वालों को निशाना बनाया जाता है. मुख्यमंत्री की पी विजयन पर हमलावर होते हुए कहा कि यदि व सचमुच भाजपा का विरोध कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?  

 

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सीपीएम को नियंत्रित कर सकती है, लेकिन हमारे यूडीएफ को नहीं. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी जानते हैं कि केवल कांग्रेस ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चुनौती दे सकती है. सीपीएम ऐसा नहीं.

 

उन्होंने कहा कि केरलम चुनाव दो विचारधाराओं यानी वाम मोर्चा (सीपीएम) की विचारधारा और यूडीएफ और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के बीच लड़ाई है. राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार हम भाजपा और वाममोर्चा के बीच साझेदारी देख रहे हैं.

 

पूछा  कि वामपंथी पार्टी के लिए एक दक्षिणपंथी पार्टी के साथ साझेदारी करना कैसे संभव है? वे भाजपा के साथ साझेदारी कर रहे हैं, इसका कारण यह है कि वे कॉर्पोरेट पार्टियां हैं. वे आम लोगों की पार्टी नहीं हैं. 


 
राहुल गांधी ने यूएस ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी पर हल्ला बोला. कहा कि  हर कोई जानता है कि यह भारत के हित में नहीं है. कहा कि यह डील दबाव में की गयी है. कहा कि इसका कारण एप्सटीन फाईल्स और अडानी है.

 

 पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका में अडानी के खिलाफ आपराधिक मामला चल रहा है. इस कारण मोदी और भाजपा पर दबाव है. यही वजह है कि डोनाल्ड ट्रंप खुलकर प्रधानमंत्री की आलोचना कर सकते हैं.

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने हर साल 9 लाख करोड़ रुपये का अमेरिकी सामान खरीदने की भी प्रतिबद्धता जताई है. इससे भारत के छोटे और मझोले उद्योगों को नुकसान होगा.

 

 कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य पर हस्ताक्षर कर दिये हैं. राहुल गांधी ने  आरोप लगाया कि पीएम मोदी नेभारत की ऊर्जा सुरक्षा को भी कमजोर कर दिया है. भारत अब अमेरिका की मंजूरी के बिना रूस, ईरान और इराक जैसे देशों से स्वतंत्र रूप से तेल नहीं खरीद सकता.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही