Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एलपीजी संकट : राजस्थान-गुजरात में सैकड़ों फैक्ट्रियां बंद, हजारों बेरोजगार मजदूर पलायन को विवश

राजस्थान-गुजरात से खबर आ रही है कि कमर्शियल एलपीजी की कमी के कारण कपड़ा, मार्बल सहित केमिकल फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं. हजारों मजदूर बेरोजगार हो गये हैं. वे अपने घर लौटने को विवश हो गये हैं.
Advertisement
Advertisement
फैक्ट्रियां बंद होने से अपने गांव लौटते मजदूर

New Delhi : पश्चिम एशिया संकट का असर अब देश के कई राज्यों में उद्योग जगत पर दिख रहा है. इसका कारण एलपीजी की कम सप्लाई है. उद्योग जगत सहित आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

 

राजस्थान-गुजरात से खबर आ रही है कि कमर्शियल एलपीजी की कमी के कारण कपड़ा, मार्बल सहित केमिकल फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं. हजारों मजदूर बेरोजगार हो गये हैं. वे अपने घर लौटने को विवश हो गये हैं.

 

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस की भारी कमी हो गयी है. इससे परेशान प्रवासी मजदूर बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे हैं. मजदूरों का कहना है कि खाना बनाना मुश्किल हो गया है, तो शहर में कैसे रहें. सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत काफी खराब हैं.

 

राजस्थान की बात करें तो यहां कपड़ा, सेरामिक और मार्बल आदि कंपनियों में कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई नहीं हो रही है. इससे इंडस्ट्रियल सप्लाई चेन बाघित हो गयी है. सैकड़ो फैक्ट्रियां बंद हो गयी है बड़ी संख्या में मज़दूर बेरोजगार हो गये हैं. वे यहां से पलायन कर रहे हैं.

 

मज़दूरों के समक्ष एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने से खाने पीने का संकट बरकरार है.  महाराष्ट्र की बात करें तो मुंबई आदि शहरों में लोग सिलेंडर पाने के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं.  कालाबाजार में के सिलेंडर भारी दामों में मिल रहा है.

 

लोगों का आरोप है 900-1000 रुपये के सिलेंडर के लिए लिए 2500 से 3000 रुपये तक मांगे जा रहे हैं.  इस रकम के बाद भी  सिलेंडर मिलने की कोई गारंटी नहीं है. अजमेर-सियालदह,अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज़ एक्सप्रेस में मजदूरों की भारी भीड़ है.

 

मजदूर बिहार,यूपी, बंगाल लौटने के लिए ट्रेन में चढ़ने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर भी भारी भीड़ है. स्टेशन पर आये मजदूरों का कहना है कि सिलेंडर मिल नहीं रहा. बाहर का खाना महंगा हो गया है. भूखे मरने से अच्छा है कि हम गांव चले जायें. 

 

खबर है कि केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार की ओर से जो हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये है, उस पर जब इंडस्ट्री के ऑनर फ़ोन कर रहे है तो सही जवाब नहीं मिल पा रहा है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही