Search

 
 
 

पीएम मोदी ने गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, इंजीनियरों से बातचीत की

पीएम ने कहा कि इसलिए भारत ने 2021 में सेमीकंडक्टर मिशन लॉन्च किया. कहा कि यह सिर्फ औद्योगिक नीति नहीं,  बल्कि भारत के आत्मविश्वास की घोषणा है. पीएम ने कहा कि भारत को उसके उत्पादन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमने पिछले बजट में सेमीकंडक्टर मिशन 2 लॉन्च किया था.
 
सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन कर सभा को संबोधित करते पीेएम मोदी

Ahmedabad : पीएम मोदी ने आज मंगलवार को गुजरात के साणंद में केयन्स सेमीकॉन के आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली टेस्ट (ओएसएटी) का उद्घाटन किया. इसके बाद वे प्लांट पहुंचे और वहां के इंजीनियर्स से बातचीत की.

 

अहम बात यह है कि उद्घाटन के साथ ही प्लांट में व्यवसायिक प्रोडक्शन शुरू हो जायेगा. बता दें कि पहला प्लांट फरवरी 2026 में साणंद में ही शुरू किया गया. खबर है कि पीएम मोदी वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे.

 

 

इससे पहले पीएम मोदी ने आज सुबह 10 बजे गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया. पीएम ने म्यूजियम का दौरा किया और संत पूज्य आचार्य पद्मसागर सूरीश्वरजी का आशीर्वाद प्राप्त किया.

 

 

 

केयन्स सेमीकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट के शुभारंभ के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि COVID-19 महामारी में आपूर्ति चेन बाधित होने को दौरान हमने तय किया कि भारत सेमीकंडक्टर विनिर्माण का केंद्र बनेगा.

 

पीएम ने कहा कि इसलिए भारत ने 2021 में सेमीकंडक्टर मिशन लॉन्च किया. कहा कि यह सिर्फ औद्योगिक नीति नहीं,  बल्कि भारत के आत्मविश्वास की घोषणा है. पीएम ने कहा कि भारत को उसके उत्पादन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमने पिछले बजट में सेमीकंडक्टर मिशन 2 लॉन्च किया था.

 

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भारत सिर्फ बदलाव का गवाह नहीं है, बल्कि इसका नेतृत्व करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. कहा कि हमारी नीतियां और निर्णय आने वाले दशकों में प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक मजबूत नींव रख रहे हैं.

 

पीएम ने कहा कि यही कारण है कि आज भारत अभूतपूर्व निवेश कर रहा है और हर महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी में सुधार कर रहा है. पीएम ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी खिलाड़ियों और स्थापित संस्थानों के लिए खोल दिया है. 

 

परिणाम यह है कि हमारेअंतरिक्ष स्टार्टअप अब उल्लेखनीय काम कर रहे है, हमने हाल ही में परमाणु क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं. 

 

हम भारत को बदलने के लिए परमाणु ऊर्जा का सतत उपयोग और उन्नति (शांति) विधेयक, 2025 लाये हैं. पीएम ने कहा कि आज भारत वैश्विक बाजार में विश्वसनीय सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है.  

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही