Search

 
 
 

विलियम वॉल्श को मिली इंडिगो की कमान, 3 अगस्त को संभालेंगे पदभार

देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो को नया सीईओ मिल गया है. ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख विलियम वॉल्श को इंडिगो का नया सीईओ नियुक्त किया गया है. कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है.
 

Lagatar Desk :  देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो को नया सीईओ मिल गया है.  ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख विलियम वॉल्श को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है. वह 3 अगस्त तक पदभार ग्रहण कर सकते हैं. कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. 

 

 

जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, वॉल्श को एयरलाइन इंडस्ट्री का लंबा और व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वह इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत हैं. IATA में उनका कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद उनके इंडिगो में नई जिम्मेदारी संभालने की संभावना है. 

 

गौरतलब है कि इंडिगो के मौजूदा सीईओ पीटर एल्बर्स ने 10 मार्च को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.  उनके इस्तीफे के करीब 20 दिन बाद कंपनी ने वॉल्श को सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है. 

 

वॉल्श, जिन्हें विली के नाम से भी जाना जाता है, इससे पहले ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के सीईओ रह चुके हैं.  IAG एक होल्डिंग कंपनी है, जिसके अंतर्गत एयरो लिंगस, ब्रिटिश एयरवेज, इबेरिया, लेवल और वूलिंग जैसी एयरलाइंस शामिल हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही