Search

 
 
 

अमित शाह का विमान खराब मौसम के कारण गुवाहाटी में उतरा, आज त्रिपुरा में जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे

 
 Guwahati : खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार रात अगरतला जा रहे थे, लेकिन उनके विमान को खराब मौसम के कारण गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट पर उतारना पड़ा. अधिकारियों के अनुलार अमित शाह को अगरतला जाना था, लेकिन घने कोहरे के कारण विमान अगरतला हवाई अड्डे पर नहीं उतर सका. एटीसी सूत्रों ने कहा कि इसके बाद विमान को गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर डायवर्ट किया गया, जहां उनका विमान सुरक्षित उतर गया. असम के CM  हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि गृह मंत्री अमित शाह का विमान कुछ देर पहले गुवाहाटी एयरपोर्ट पर सकुशल उतर गया. इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : कड़ाके">https://lagatar.in/amidst-the-bitter-cold-under-the-leadership-of-rahul-the-bharat-jodo-yatra-proceeded-from-alam-village-of-shamli/">कड़ाके

की ठंड के बीच राहुल के नेतृत्व में शामली के ऐलम गांव से आगे बढ़ी भारत जोड़ो यात्रा

विमान गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर डायवर्ट हुआ

अधिकारियों का कहना था कि घने कोहरे और खराब दृश्यता के कारण अमित शाह की उड़ान बुधवार रात अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर नहीं उतर सकी. इसके बाद एटीसी ने विमान को गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर डायवर्ट कर दिया. जानकारी के अनुसार गृह मंत्री को बुधवार रात अगरतला पहुंचना था. अगले दिन गुरुवार को पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में दो रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था. इसे भी पढ़ें :  सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-05-jan-2023-jharkhand-news-updates/">सुबह

की न्यूज डायरी।।05 JAN।।JPSC ने जारी किया कटऑफ मार्क्स।।रिम्स में क्यों भटकते रहे मरीज।।रांची में बड़ी आबादी को नहीं मिला पानी।।सीएम योगी को सुप्रीम राहत।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

घने कोहरे के कारण अगरतला में विमान नहीं उतर सका

पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने शंकर देबनाथ ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री को बुधवार रात 10 बजे एमबीबी हवाईअड्डे पर उतरना था, लेकिन घने कोहरे के कारण कम दृश्यता के कारण नहीं उतर सके.कहा कि अनका विमान गुवाहाटी में उतर गया है. अमित शाह गुरुवार सुबह 11 बजे गुवाहाटी से अगरतला पहुंचेंगे. यह जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि अमित शाह उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर और दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम अनुमंडल से रथयात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने संवाददाताओं को बताया कि जन विश्वास यात्रा से अगले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत होगी. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-municipal-elections-relief-to-yogi-government-supreme-court-stays-allahabad-high-courts-decision/">यूपी

नगर निकाय चुनाव : योगी सरकार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगायी

यात्रा त्रिपुरा के सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी

हमें खुशी है कि केंद्रीय गृह मंत्री दोनों कार्यक्रमों को हरी झंडी दिखायेंगे. मुख्यमंत्री के अनुसार जन विश्वास यात्रा का उद्देश्य 2018 से राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाना है. कहा कि यात्रा त्रिपुरा के सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए 1000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यात्रा के क्रम में 100 रैलियां और रोड शो होंगे. जन विश्वास यात्रा 12 जनवरी 2023 को समाप्त होगी. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अंतिम दिन रथयात्रा में शामिल होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही