Search

 
 
 

अमित शाह का खड़गपुर में रोड शो, हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो पर ममता पर तंज कसा

अमित शाह ने कहा कि हुमायूं कबीर और भाजपा साउथ पोल और नॉर्थ पोल हैं. कभी भी हमारा मेल नहीं हो सकता. कहा कि बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने वाले के साथ बैठने से बेहतर समझते हैं कि 20 साल तक हम विपक्ष में बैठें.
 

Kolkata :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चरम पर है. आज शुक्रवार शाम  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गपुर में रोड शो कर भाजपा की ताकत दिखाई. रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी.

 

इससे पूर्व कोलकाता में उन्होंने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें बंगाल के लोगों के लिए कई लोकलुभावन वादे किये गये हैं. साथ ही उन्होंने टीएमसी द्वारा हुमायूं कबीर और भाजपा के मिलीभगत के लगाये गये आरोपों का जवाब दिया.

 

 

अमित शाह ने कहा कि हुमायूं कबीर और भाजपा साउथ पोल और नॉर्थ पोल हैं. कभी भी हमारा मेल नहीं हो सकता. कहा कि बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने वाले के साथ बैठने से बेहतर समझते हैं कि 20 साल तक हम विपक्ष में बैठें.  

 

दरअसल टीएमसी द्वारा  एक वीडियो जारी किया गया है. जिसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा ने हजार करोड़ रुपए हुमायूं कबीर को दिये हैं. जिससे वोटों का ध्रुवीकरण हो जाये. इस संबंध में पूछे जाने पर अमित शाह ने कहा कि आप  ममता बनर्जी की क्षमताओं से अनजान हैं,. ममता ऐसे दो हजार वीडियो बना सकती हैं.

 

 मामला यह है कि कल 9 अप्रैल को टीएमसी ने एक वीडियो जारी किया जो वायरल है, इस वीडियो में कथित तौर पर हुमायूं कबीर कहते सुनाई दे रहे हैं कि बीजेपी उन्हें 1000 करोड़ रुपये दे रही है.

 

इसमें से 200-300 करोड़ रुपये पहले ही दे दिये गये हैं. वे कह रहे हैं कि इसके बदले वे मुस्लिम वोटों को बांटने का काम करेंगे ताकि टीएमसी को नुकसान हो. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही