Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल विस चुनाव : ममता बनर्जी ने कहा, सांप पर तो भरोसा किया जा सकता है, भाजपा पर नहीं

टीएमसी सुप्रीमो ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश से 50,000 लोगों को ट्रेन में भरकर असम वोट डालने के लिए लाया गया.ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के राज में देश में कोई भी ऐसी एजेंसी नहीं बची है, जो निष्पक्ष रह गयी हो.
 

 Kolkata :   पश्चिम बंगाल  की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज शुक्रवार को भाजपा पर सनसनीखेज आरोप लगाये. वह उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली में बोल रही थी.  ममता बनर्जी ने असम चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा को असम के स्थानीय लोगों के वोटों पर भरोसा नहीं था. इसलिए चुनाव जीतने के लिए बाहर से लोग असम में बुलाये गये.

 

टीएमसी सुप्रीमो ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश से 50,000 लोगों को ट्रेन में भरकर असम वोट डालने के लिए लाया गया.ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के राज में देश में कोई भी ऐसी एजेंसी नहीं बची है, जो निष्पक्ष रह गयी हो.  

 

आरोप लगाया कि केसरिया पार्टी(भाजपा) ने सभी एजेंसियों को खरीद लिया है. भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा, एक सांप पर तो भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर कभी नहीं. बता दें कि SIR प्रक्रिया में 90 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम क़ट जाने के बाद टीएमसी और भाजपा के बीच जूतम पैजार बढ़ गयी है.

 

चुनावी रैली रैली में ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर हमलावर होते हुए मतदाता सूची से नाम हटाये जाने का मुद्दा  उठाया. कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 90 लाख नाम काट दिये गये हैं.  

 

एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि इन 90 लाख नामों में से 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुस्लिम हैं. उन्होंने असम के एनआरसी का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी 19 लाख नाम लिस्ट से बाहर किये गये थे. इनमें 13 लाख हिंदू और 6 लाख मुस्लिम थे ममता बनर्जी ने जनता को आगाह किया कि  भाजपा विश्वास करने लायक पार्टी नहीं है.  

   

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही