Search

उत्तर प्रदेश SIR : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 2.4 करोड़ नाम कटे, 84 लाख नये नाम जुड़े

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने आज राजधानी लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर जानकारी दी. नयी मतदाता सूची के अनुसार यूपी में अब 13 करोड़ 39 लाख, 84 हजार 792 मतदाता है. इनमें 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 पुरुष और 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 महिला मतदाता शामिल हैं.
 
Lucknow : उत्तर प्रदेश में  SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज 10 अप्रैल को चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट  जारी कर दी. इस लिस्ट में राज्य के लगभग 2.4 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिये गये है. साथ ही इस लिस्ट में 84 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े भी गये हैं.  

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने आज राजधानी लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर जानकारी दी. नयी मतदाता सूची के अनुसार यूपी में अब 13 करोड़ 39 लाख, 84 हजार 792 मतदाता है. इनमें 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 पुरुष और 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 महिला मतदाता शामिल हैं.  

चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची से 2 करोड़ 4 लाख 45 हजार 300 मतदाताओं के नाम काट दिये हैं.   राज्य में एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 84,28,767 मतदाता बढ़े भी हैं.

बता दें कि पिछले साल SIR प्रक्रिया शुरू किये जाने के समय अक्टूबर, 2025 में जब मतदाता सूची फ्रीज की गयी थी तब लगभग  15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 केमतदाता थे. इस साल 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाताओं के नाम बचे थे.  

2 करोड़ 88 लाख 74 हजार 67 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से काट दिये गये थे. आज जारी की गयी अंतिम सूची के अनुसार लिस्ट में 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 वोटर हैं. यानी  बड़ी संख्या में मतदाताओं  के नाम काटे जाने के बाद भी 84 लाख 28 हजार 767 नये मतदाता जुड़े हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही