Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Patna : देश के गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं. जिसके लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है. जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. अमित शाह 23 सितंबर और 24 सिंतबर को बिहार में रहेंगे. इस दौरान वो कई कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे. सबसे पहले अमित शाह पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर वह किशनगंज जायेंगे जहां वो रात्रिविश्राम करेंगे, फिर 24 सितंबर की सुबह किशनगंज की ऐतिहासिक बूढ़ी काली मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. पढ़ें - यूक्रेन">https://lagatar.in/ukraine-war-no-need-to-die-for-putin-protests-begin-in-russia-hundreds-arrested/">यूक्रेन

युद्ध : पुतिन के लिए मरने की जरूरत नहीं… रूस में विरोध प्रदर्शन शुरू, सैकड़ों गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें - एसएससी">https://lagatar.in/ssc-recruitment-scam-special-cbi-court-sends-partha-chatterjee-to-judicial-custody-till-october-5/">एसएससी

भर्ती घोटाला : सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने पार्थ चटर्जी को 5 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह 23 सितंबर को चुनापूर हवाई अड्डा पहुंचेंगे. जहां से वो पूर्णिया के रंगभूमि मैदान जायेंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वो फिर चुनापूर हवाई अड्डा आयेंगे और खगड़ा किशनगंज के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे. किशनगंज में माता गुजरी विश्वविद्यालय में रात में ठहरेंगे और जहां वो भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे.इस बैठक में सीमांचल के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा जिला व प्रखंड अध्यक्षों से भी शाह मुलाकात करेंगे. इसे भी पढ़ें - भारी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-heavy-fall-sensex-fell-by-336-points-nifty-also-slipped/">भारी

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 336 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसली

एसएसबी कैंपस किशनगंज में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

वहीं 24 सितंबर को अमित शाह किशनगंज में प्रसिद्ध बूढ़ी काली मंदिर का दर्शन करेंगे. यह मंदिर लगभग 121 वर्ष पुराना है. मान्यता है कि यहां की काली माता जागृत हैं और यहां निकटवर्ती पश्चिम बंगाल और नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं.पूजा अर्चना के बाद वे फतेहपुर नेपाल बार्डर एसएसबी कैंपस जाएंगे. एसएसबी कैंपस किशनगंज में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में बॉर्डर पार की गतिविधियों के अलावा भारतीय सीमा में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा होगी.आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भी एक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें - कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-buddha-statue-made-of-6-feet-fiberglass-became-the-center-of-attraction/">कोडरमा

: 6 फीट फाइबर ग्लास से बनी बुद्ध की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही